फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Heat spoiled health, temperature reached 41 degrees

गर्मी ने बिगाड़ी सेहत, 41 डिग्री तक पहुंचा तापमान

Wed, 13 Apr 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Heat spoiled health, temperature reached 41 degrees
गर्मी बढ़ने पर चिकित्सक दे रहे एहतियात बरतने और धूप में न निकलने की सलाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। तेज धूप और गर्म हवा ने लोगों की हालत खराब कर दी है। दिन का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच रहा है, जिससे लोग घरों से निकलने में कतरा रहे है। चिकित्सक लोगों को गर्मी से बचाव के लिए एहतियात बरतने और धूप में न निकलने की सलाह दे रहे है।

तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर में कस्बे की गलियों, मार्गों और बाजारों में लोगों की आवाजाही कम हो गई है। गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी अधिक बढ़ने पर चिकित्सकों ने लोगों को बचाव के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी है। सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत का कहना है कि गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों को तेज धूप और गर्म हवा से बचने की सलाह दी है। गर्मी से बचाव के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने और सिर ढककर बाहर निकलने की सलाह दी है। उनका कहना है कि गर्मी से घर से भूखे पेट न निकले और अधिक से अधिक पेयजल पदार्थों का सेवन करें। गर्मी में थोड़ी सी लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है। तुरंत चिकित्सक की सलाह लेने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed