{"_id":"626c18ede4006c0527243bf4","slug":"heat-and-heat-scorched-baghpat-news-mrt5865808139","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी से हालत खराब, लू ने झुलसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी से हालत खराब, लू ने झुलसाया
विज्ञापन
कूल-कूल: बागपत में भीषण गर्मी व लू से राहत के लिए चमरावल रोड स्थित स्वीमिंग पुल में नहाते किशोर व य?
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। इससे लोगों की हालत खराब हो रही है। वहीं, लू के थपेड़ों ने त्वचा को झुलसा दिया है। तपिश के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। दिनभर गर्म हवा से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 28 और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
तेज धूप के साथ गर्म हवा से गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। गर्मी से बचने के लिए लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। दोपहर में नगर के बाजारों और मार्गों पर लोगों की आवाजाही घट रही है। दोपहर में गर्मी अधिक होने से लोग जरूरी काम से ही बाहर निकल रहे हैं।
उधर, गर्मी से बचाव के लिए चिकित्सक लोगों को अधिक पेय पदार्थो का अधिक से अधिक सेवन करने के साथ शरीर को ढककर घर से निकलने की सलाह दे रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी में खाली पेट न रहें तथा तेज धूप से बचें। चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी अधिक होने से तेज बुखार होने की आशंका बढ़ जाती है। समय पर सही समय उपचार न मिलने पर खतरनाक साबित हो सकता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने गर्मी से बचाव के लिए ताजे फल और हरी सब्जियों के साथ पेय पदार्थों का अधिक सेवन करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
ऐसे करें गर्मी से बचाव
अधिक से अधिक पेय पदार्थो का सेवन करें
हरी सब्जी और ताजे फलों का सेवन करें
धूप में घर से निकलने से बचें
खाना खाकर ही घर से निकले
घर से बाहर निकलते समय सिर और पैर को ढंके
लू लगने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर कपड़ा लपेटकर लू से बच्चें को बचाकर बाइक चलाता युवक- फोटो : BAGHPAT

बागपत में गर्म हवा व लू से बचने के लिए कपड़ा लपेटकर जाता युवक- फोटो : BAGHPAT