फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hearing will now be online in courts

न्यायालयों में अब ऑनलाइन होगी सुनवाई

Tue, 27 Apr 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hearing will now be online in courts
- नये जमानत प्रार्थना पत्र और रिमांड अर्जी, रिहाई आदेश व 164 के बयान संबंधी कार्य ही होंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में जिले के न्यायालयों में अब ऑनलाइन सुनवाई होगी। प्रभारी जिला जज कृष्ण कुमार ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिया। अधिवक्ताओं और पक्षकारों के न्यायालय परिसर में प्रवेश पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी गई है। एजीडीसी अनुज कुमार ढाका ने बताया कि कोर्ट में अब सुबह साढ़े दस से दोपहर ढाई बजे तक ही कार्य होगा। अग्रिम आदेशों तक नये जमानत प्रार्थना पत्र और रिमांड अर्जी पर सुनवाई और 164 के बयान ही होंगे। न्यायालयों के कर्मचारियों की संख्या भी कम कर दी गई है। अब केवल दस कर्मचारी ही न्यायालय में पहुंचेंगे। अधिवक्ता अपने नये प्रार्थना पत्र ईमेल के माध्यम से भेजेंगे। अग्रिम आदेशों तक अधिवक्ता, पक्षकारों, स्टांप विक्रेता और अधिवक्ताओं के लिपिकों का प्रवेश बंद रहेगा। जिस अधिवक्ता के केस की ऑनलाइन सुनवाई होगी, वह ही न्यायालय में प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed