फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hearing on the bail application of fake remdesivir smugglers postponed again

नकली रेमडेसिविर के तस्करों की जमानत अर्जी पर सुनवाई फिर टली

Thu, 17 Jun 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hearing on the bail application of fake remdesivir smugglers postponed again
बागपत। नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन के आरोपियों की जमानत पर सुनवाई बुधवार को तीसरी बार भी टल गई। अब सुनवाई के लिए 18 जून की तिथि निश्चित हुई है। दो आरोपी इस मामले में अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन

बागपत पुलिस को शहर के राष्ट्र वंदना चैक पर एक्सयूवी गाड़ी में गत 19 मई को 60 इंजेक्शन रेमडेसिविर मिले थे। कार से आरोपित मनमोहन व उसका बेटा मुकुंद निवासी गांधी कालोनी, नई मंडी मुजफ्फरनगर व बिशन निवासी सलेमपुर चौक रानीपुर हरिद्वार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने 20 मई को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया था। उनको न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था। वहीं दूसरी तरफ लखनऊ लैब में इंजेक्शनों के आठ नमूनों को जांच के लिए भेजा गया था। लैब रिपोर्ट से पुष्टि हुई कि इंजेक्शन नकली हैं। मुकदमे में नकली इंजेक्शन सप्लाई करने की धारा की बढ़ोतरी की जा चुकी है। पुलिस केस की विवेचना कर रही है। वहीं आरोपी मनमोहन व मुकंद की जमानत के लिए अदालत में अर्जी दाखिल की गई थी। चार और 14 जून को सुनवाई टल गई थी। एडीजीसी अनुज ढाका ने बताया कि आरोपी पक्ष के अधिवक्ता ने तबियत खराब होने के चलते बहस नहीं की। अब 18 जून को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed