फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hearing on appeal in Lakshyagriha case today

Baghpat News: लाक्षागृह मामले में अपील पर सुनवाई आज

Fri, 29 Mar 2024 02:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Hearing on appeal in Lakshyagriha case today
बिनौली। महाभारतकालीन ऐतिहासिक लाक्षागृह टीले के मामले में अपर अदालत में हिंदू पक्ष की कैविएट और मुस्लिम पक्ष की अपील पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। उधर लाक्षागृह टीले पर मुस्लिम युवकों के रोजा इफ्तार करने के बाद से ही टीले पर पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन

सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रथम अदालत ने पांच फरवरी को उक्त स्थल को ऐतिहासिक टीला महाभारतकालीन लाक्षागृह मानते हुए मुस्लिम पक्ष की याचिका को खारिज कर हिंदू पक्ष को इसका मालिकाना हक दे दिया। लाक्षागृह टीले की सुरक्षा को लेकर वहां पुलिस फोर्स तैनात किया गया। इसके बाद अपर अदालत में पहले हिंदू पक्ष ने कैविएट डालकर मामले में उनका पक्ष सुनने की भी अपील की वहीं मुस्लिम पक्ष ने भी कोर्ट के फैसले को चुनौती देकर अपील डाल रखी है। इसकी सुनवाई शुक्रवार को होगी।
विज्ञापन

वहीं सात मुस्लिम युवकों द्वारा लाक्षागृह टीले पर रोजा इफ्तार करने के बाद से ही टीले की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। वहां बाहरी लोगों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध है। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी बेरिकेडिंग कर हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। वहीं खुफिया विभाग भी जांच पड़ताल में जुटा है। इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने कहा कि यदि किसी असामाजिक तत्व ने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed