फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hearing could not take place in the insurance claim case; ration card cancelled by falsely declaring a living woman dead.Hearing could not take place in the insurance claim case; ration card cancelled by falsely declaring a living woman dead.

Baghpat News: बीमा क्लेम प्रकरण में नहीं हो सकी सुनवाईजिंदा महिला को मृत दिखाकर राशन कार्ड निरस्त किया

Sun, 14 Jun 2026 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Hearing could not take place in the insurance claim case; ration card cancelled by falsely declaring a living woman dead.Hearing could not take place in the insurance claim case; ration card cancelled by falsely declaring a living woman dead.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रटौल। कस्बे के पंजाबी मोहल्ला में रहने वाली नीलम गांधी को आपूर्ति विभाग ने मृत घोषित कर उनका राशन कार्ड निरस्त कर दिया है। अब वह अपने जिंदा होने का सबूत देने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रही हैं।
उन्होंने जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत कर राशन कार्ड बहाल करने और गलत तरीके से कार्ड निरस्त करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नीलम गांधी के पति ब्रजलाल गांधी ने बताया कि उनकी पत्नी के नाम पर राशन कार्ड था। दंपती की कोई संतान नहीं है और दोनों बुजुर्ग हो चुके हैं। उनके पालन पोषण का कोई दूसरा साधन भी नहीं है। आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों ने नीलम को मृत दिखाकर राशन कार्ड निरस्त कर दिया, जबकि नीलम गांधी जिंदा हैं और पंजाबी मोहल्ला में ही रहती हैं। उन्होंने फरवरी माह में राशन कार्ड बनवाने के लिए इंटरनेट के माध्यम से आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद खेकड़ा तहसील के अधिकारियों को अपने जिंदा होने का सबूत भी दिया। इतने प्रयासों के बावजूद अभी तक उनका राशन कार्ड नहीं बनाया गया है। इस स्थिति के कारण उनके सामने भूखमरी की समस्या खड़ी हो गई है। दंपती को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि मामला उनकी जानकारी में नहीं था। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच कराकर राशन कार्ड बनवाया जाएगा। दंपती ने जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। वे अपना राशन कार्ड बनवाने और गलत तरीके से कार्ड निरस्त करने वालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed