फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Heaps of garbage should be raised, roads were built, other problems should also be resolved soon.

कूड़े के ढेर उठवाए, सड़के बनवाई, अन्य समस्याओं का भी जल्द निदान

Sat, 26 Feb 2022 10:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 10:41 PM IST
विज्ञापन
Heaps of garbage should be raised, roads were built, other problems should also be resolved soon.
बागपत के ब्लॉक के पास जमा कूड़ा उठाती जेसीबी मशीन - फोटो : BAGHPAT
नगर पालिका चेयरमैन राजुद्दीन ने दिसंबर 2021 में अमर उजाला संवाद में लोगों की ओर से उठाई गई समस्याओं का दिया जवाब
विज्ञापन

बोले, ब्लॉक कार्यालय व सब्जी मंडी के पास से हटवाए कूड़े के ढेर, गैरा नर्सिंग होम के पीछे व गायत्रीपुरम में इंटरलॉकिंग लगवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अमर उजाला संवाद में शहर के गणमान्य लोगों ने नगर पालिका चेयरमैन राजुद्दीन और ईओ ललित आर्य के सामने कई समस्याएं उठाई थी। पालिका चेयरमैन ने इन समस्याओं का समाधान करने का वादा किया था। शनिवार को पालिका अधिकारियों ने अमर उजाला को बताया कि शहर के अंदर से कई साल बाद कूड़े के ढर उठवा दिए गए है। कई गलियों का निर्माण कराते हुए इंटरलॉकिंग लगवाई गई है। अन्य समस्याओं का भी जल्द निदान करने की बात कही है।
10 दिसंबर, 2021 को अमर उजाला संवाद कार्यक्रम हुआ था। इसमें नगर पालिका चेयरमैन राजुद्दीन और ईओ ललित आर्य के सामने शहर के लोगों ने ब्लॉक कार्यालय के पास कई साल से कूड़े का ढेर लगा होने की समस्या रखी थी। कहा था कि आसपास का कूड़ा डालने के कारण ढेर बढ़ता जा रहा है। इसके अलावा सब्जी मंडी के पास भी कई साल से लगे कूड़े के ढेर को भी हटवाने की मांग की थी। बताया था कि इन दोनों ही जगहों से रोजाना काफी लोग गुजरते है। कूड़े से उठने वाली दुर्गंध के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ती थी। इसके साथ ही गैरा नर्सिंग होम के पीछे वाली गली और गायत्रीपुरम की गली के निर्माण की मांग भी उठाई गई थी। नगर पालिका चेयरमैन ने आश्वासन दिया था कि इन समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। शनिवार को पालिका चेयरमैन ने फोन कर जानकारी दी कि अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में उठाई गई कुछ समस्याओं का समाधान करा दिया गया है। इनमें ब्लॉक कार्यालय व सब्जी मंडी के पास से कूड़े का ढेर खत्म करा दिया गया है। इस कूड़े को पुराने कस्बे में डंपिंग स्टेशन पर पहुंचा दिया गया है। इसके साथ ही गलियों का निर्माण भी करा दिया गया है, जहां इंटरलॉकिंग लगवाई गई है।
विज्ञापन

हमारे सामने अमर उजाला संवाद में कूड़े व गलियों के निर्माण की समस्या को रखा गया था। तभी उस पर काम शुरू कर दिया गया था। अब उन समस्याओं का समाधान कर दिया गया है। - ललित आर्य, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मेरे सामने पहले भी कूड़े के ढेर के कारण परेशानी होने का मामला आया था। कई गलियों के निर्माण की मांग भी रखी थी। कूड़े के ढेर को उठवा दिया गया है। कई गलियां भी बनवाई गई है। अन्य कार्य भी शुरू कराए गए है। - राजुद्दीन, चेयरमैन नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed