{"_id":"6a8b44aaaaf6d2b5010d4028","slug":"health-news-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-157525-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मिलावटी 455 किलो मावा व 65 किलो पनीर कराया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मिलावटी 455 किलो मावा व 65 किलो पनीर कराया नष्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मेरठ से रविवार सुबह मिलावटी मावा लेकर आ रहे कैंटर को पिलाना गांव के पास खाद्य विभाग की टीम ने रोककर जांच की। मावा खराब मिलने पर अधिकारियों ने गड्ढा खोदाई कराकर नष्ट कराया। इसके अलावा बड़ौत में तीन जगह मावा व पनीर का नमूना लिया और नष्ट कराया। मावा व पनीर के आठ नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सहायक आयुक्त डीपी सिंह ने बताया कि रविवार को सूचना मिली की मेरठ से कैंटर में काफी मात्रा में मावा बागपत पहुंचाया जा रहा है। यह मावा पिलाना होते हुए बागपत लाया जाएगा। सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और पिलाना गांव में पहुंचकर कैंटर को रोक लिया। जांच करने पर 410 किलो मावा मिला, जिसमें बदबू आ रही थी। जांच करने के बाद मावा के पांच नमूने लिए गए। यह मावा मेरठ के किनौनी निवासी बाली उर्फ बलराम, रसूलपुर निवासी लोकेश अग्रवाल, जाहिद, मोहित अग्रवाल, बाबू, सुखबीर लेकर आ रहे थे। मावा की कीमत एक लाख 23 हजार रुपये बताई गई।
वहीं मुजफ्फरपुर पोइस में जाहिद की मावा भट्टी से मावा का नमूना लेने के बाद 45 किलो नष्ट कराया गया तो बड़ौत नगर पालिका के पास हरियाणा फ्रेश पनीर भंडार पठानकोट से क्रीम का नमूना लिया गया। बड़ौत के गुराना रोड निवासी जमशेद के घर में स्थित गोदाम से पनीर का विधिक नमूना लिया गया और 65 पनीर में मिलावट मिलने पर नष्ट कराया गया। उन्होंने बताया कि सैंपल प्रयोगशाला भेजे गए और जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी यज्ञ दत्त आर्य व निधि रानी आदि मौजूद रहे।