फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   health news

Baghpat News: बुखार से बच्ची की मौत, 100 लोगों से ज्यादा हैं बीमार

Tue, 09 Sep 2025 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
health news
रटौल। कस्बे में बुखार से मायरा (7) की बुखार से मौत हो गई है। बुखार से 100 लोगों से ज्यादा बीमार है। कस्बे के स्वास्थ्य केंद्र में सही उपचार नहीं मिलने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों ने स्वास्थ्य कैंप लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के अंसारिया मोहल्ला निवासी इमरान ने बताया कि भतीजी मायरा को दो सप्ताह से बुखार हुआ था, जिसका खेकड़ा के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। उसकी हालत ज्यादा खराब होने पर दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से आराम नहीं लगने पर मेरठ के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान सोमवार की सुबह मायरा की मौत हो गई। बताया कि बच्ची को बुखार के साथ पीलिया भी था।
विज्ञापन

वहां रहने वाले वाहिद, सलमान, शहजाद, सुनील, अनिल, अख्तर व महबूब आदि ने बताया कि गुलफ्सा, मोनू, गोलू, जिशान, अब्दुला, गजाला, अर्श, जोया, बलकिस, अंजुम, माहिरा, शकुंतला, मीनाक्षी व सोनिया आदि 100 से ज्यादा बच्चे, महिलाएं व लोग बुखार से पीड़ित हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी शिविर नहीं लगाया जा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से गांव में शिविर लगाकर मरीजों को दवाई वितरित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed