फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Health department team reached Sarurpur village

सरूरपुर गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

Sun, 10 Oct 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Health department team reached Sarurpur village
बागपत के सरूरपुर गांव में स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण करते सीएमओ व मरीज के स्वास्थ्य की जांच करत? - फोटो : BAGHPAT
बागपत। सरूरपुर गांव में शनिवार को एक किशोर की बुखार से मौत हो गई थी और उसकी मां के बुखार से पीड़ित थी। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में कैंप लगाकर लोगों की जांच की। पांच साल का बच्चा डेंगू का संदिग्ध मरीज निकला। संक्रमण से बचाव के लिए गांव की गलियों में एंटीलार्वा का छिड़काव कराया गया। सीएमओ डॉ दिनेश कुमार व डिप्टी सीएमओ डॉ यशवीर सिंह ने शिविर का निरीक्षण कर चिकित्सकों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत ने बताया कि रविवार को सरूरपुर गांव में दो टीमों ने 160 घरों का सर्वे कर बुखार के मरीज चिह्नित किए। गांव में बुखार के 11 मरीज मिले। कैंप में छह लोगों में टाइफाइड व एक पांच साल का बच्चा लकी पुत्र विक्रम डेंगू का संदिग्ध मरीज मिला। चिकित्सकों ने बच्चे का सैंपल जांच के लिए भेजा है। कैंप में गांव के 53 लोगों ने जांच की गई। अधिकांश मरीज खुजली, दर्द और खांसी के आए। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर दवाई वितरित की। सीएमओ डॉ दिनेश कुमार च डिप्टी सीएमओ डॉ यशवीर सिंह ने कैंप का निरीक्षण कर चिकित्सकों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को संक्रमण से बचाव के लिए एहतियात बरतने व पानी एकत्रित न होने देने के लिए जागरूक किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव में एंटीलार्वा का छिड़काव कराया गया। गांव के समाजसेवी सुभाष नैन का कहना है कि बीमारियों से बचाव के लिए गांव में समय-समय पर कैंप लगाकर लोगों की जांच व दवाई का छिड़काव होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed