फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Health department is on alert regarding the increasing number of corona cases

Baghpat News: कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Fri, 30 May 2025 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 30 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Health department is on alert regarding the increasing number of corona cases
स्वास्थ्य की खबर से संंबं​धित फोटो। बागपत के जिला अस्पताल ​स्थित ऑ​क्सिजन प्लांट। संवाद
बागपत। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सभी केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है और ऑक्सीजन सिलिंडरों की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद उनमें पहले ही ऑक्सीजन रखी जाएगी। शासन से गाइडलाइन आने के बाद स्वास्थ्य विभाग मरीजों की जांच शुरू करेगा।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का कोई केस नहीं है, मगर स्वास्थ्य विभाग सतर्कता बरत रहा है। बाहर से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसके लिए सीएचसी, पीएचसी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर और एएनएम व आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र की जानकारी रखें।
विज्ञापन

यदि किसी में लक्षण दिखाई दे तो तुरंत स्वास्थ्य जांच कराई जाए। सीएमओ डॉ. तीरथलाल ने बताया कि जिले में कोरोना को लेकर कोई सक्रिय मामला नहीं है। स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि किसी व्यक्ति में सर्दी, खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखते हैं, तो उसकी जांच कराई जाएगी। कोविड के लिए जिले में पूरी तैयारी है। शासन की ओर से यदि जांच का आदेश आता है तो उसी दिन से जांच शुरू कर दी जाएगी। शहरी क्षेत्र में भी स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि वे बाहर से आए हर व्यक्ति की निगरानी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed