{"_id":"61fc003f6874a079c01d4d8d","slug":"health-department-cracking-down-on-untrained-doctors-baghpat-news-mrt575598243","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग ने झोलाछाप पर एफआईआर दर्ज करानी की शुरू, हडक़ंप मचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग ने झोलाछाप पर एफआईआर दर्ज करानी की शुरू, हडक़ंप मचा
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने अप्रशिक्षितों चिकित्सकों पर एफआईआर दर्ज करानी शुरू की, हडक़ंप
डिप्टी सीएमओ ने नौरोजपुर में क्लीनिक चलाने वाले के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। स्वास्थ्य विभाग ने अप्रशिक्षित चिकित्सकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करानी शुरू कर दी है। डिप्टी सीएमओ ने नौरोजपुर गुर्जर में क्लीनिक चलाने वाले अप्रशिक्षित चिकित्सकों के खिलाफ बृहस्पतिवार को कोतवाली में तहरीर दी। वहीं, अन्य को चिह्नित किया जा रहा है। नोटिस जारी करके शैक्षिक प्रमाण पत्र मांगे जा रहे हैं। इन्हें नहीं दिखाने वालों के खिलाफ एफआईआर कराने की तैयारी है। इससे अप्रशिक्षित चिकित्सकों में हडक़ंप मचा है।
डिप्टी सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार व सहायक अजय शर्मा के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के पास शिकायत पहुंच रही थीं कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिना डिग्री के कुछ लोगों ने क्लीनिक चलाया हुआ है। वे लोगों को उपचार करने के नाम पर दवा देकर जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। इसलिए नौरोजपुर गुर्जर में एक क्लीनिक पर छापा मारा गया। यहां वीरेंद्र कुमार उपचार कर रहा था। उसको नोटिस दिया गया कि वह चिकित्सा से जुड़े प्रमाण पत्र दिखाए, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सका। इस बाबत डिप्टी सीएमओ डॉ. मुकेश ने बताया कि इस तरह से बिना डिग्री के लोगों को उपचार के नाम पर दवा देकर उनकी जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। इसलिए उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए बागपत कोतवाली में तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।