फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Health department battling for facilities during corona infection

कोरोना संक्रमण के दौरान सुविधाओं के लिए जूझता रहा स्वास्थ्य विभाग

Wed, 29 Dec 2021 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Health department battling for facilities during corona infection
बागपत जिला अस्पताल स्थित ऑक्सीजन प्लांट - फोटो : BAGHPAT
लेखाजोखा 2021:
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में रही ऑक्सीजन और बेड की कमी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में सुविधाओं के अभाव में सैकड़ों लोगों की जान चली गई। वहीं, स्वास्थ्य विभाग सुविधाओं के लिए जूझता रहा। ऑक्सीजन के लिए मारामारी रही और अस्पतालों में बेड की कमी रही। वहीं, कोरोना रिपोर्ट देरी से आई जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ा। अब तीसरी लहर से निपटने के लिए जिले में तीन ऑक्सीजन प्लांट, आरटीपीसीआर लैब की व्यवस्था की गई है।
कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन और अस्पतालों में बेड के लिए मारामारी रही। मरीजों के परिजन ऑक्सीजन के लिए इधर-उधर भटकते रहे। वहीं, अस्पतालों में बेड के लिए मारामारी रही। जिला स्तर पर जांच की व्यवस्था न होने के कारण आठ से दस दिन में संक्रमितों की रिपोर्ट मिलीं। जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ता गया। स्वास्थ्य विभाग लोगों को उपचार दिलाने के लिए सुविधाओं के जूझता रहा। दूसरी लहर से सबक लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण से निपटने की तैयारी कर ली है। जिले में तीन ऑक्सीजन प्लांट के अतिरिक्त आरटीपीसीआर लैब की व्यवस्था की गई है। वहीं, चार सौ बेड और 50 वेंटिलेटर की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

नहीं होगी ऑक्सीजन की कमी
कोरोना की तीसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। जिला अस्पताल के अतिरिक्त खेकड़ा सीएचसी व सरूरपुर कलां सीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है। इनके अतिरिक्त सिलिंडर की भी व्यवस्था कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन में मिलेगी आरटीपीसीआर रिपोर्ट
जिले में आरटीपीसीआर लैब खुलने से अब एक दिन में ही जांच रिपोर्ट मिलेगी। इससे संक्रमितों को समय पर उपचार मिल सकेगा। इससे संक्रमण फैलने का खतरा कम होगा।

वर्जन
दूसरी लहर से ऑक्सीजन के लिए मारामारी रही। इसके मद्देनजर जिले में तीन प्लांट लगवाए गए हैं। आरटीपीआर लैब शुरू होने से एक दिन में रिपोर्ट मिलेगी। जिससे मरीज को समय पर उपचार मिलेगा।-डॉ. दिनेश कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed