फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Health department alert on festival, beds reserved for respiratory patients and burn cases

Baghpat News: त्योहार पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सांस राेगियों और बर्न केस को बेड आरक्षित

Mon, 06 Nov 2023 05:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 05:37 PM IST
विज्ञापन
Health department alert on festival, beds reserved for respiratory patients and burn cases
-चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को छुट्टी न देने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दीपावली के त्योहार को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। प्रदूषण बढ़ने के कारण सांस के मरीजों और बर्न केस का इलाज करने के लिए जिला अस्पताल व सभी सीएचसी पर बेड आरक्षित किए जाएंगे। अधिक प्रदूषण वाले स्थानों को चिह्नित कर एंबुलेंस लगाई जाएगी।

दीपावली के त्योहार पर सांस और बर्न केस के लिए जिला अस्पताल में 50 बेड और सभी सीएचसी पर दस-दस बेड आरक्षित किए जाएंगे। प्रदूषण के कारण सांस के मरीजों को परेशानी होने पर तुरंत इलाज उपलब्ध कराने के लिए सभी सीएचसी पर ऑक्सीजन और दवा की व्यवस्था कराई जा रही है। त्योहार पर चिकित्सक और पैरा मेडिकल स्टाफ की छुट्टी निरस्त कर दी गई हैं। जरूरी कार्य होने पर ही चिकित्सक और कर्मचारियों की छुट्टी स्वीकृत की जाएगी। जिले में अधिक प्रदूषण वाले स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है। ऐसे स्थानों पर मरीजों को अस्पताल तक लाने के लिए 24 घंटे एंबुलेंस की व्यवस्था कराई जा रही है। सभी सीएचसी अधीक्षकों को जरूरी उपकरण और दवाइयों की डिमांड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ़ महावीर सिंह ने बताया कि बर्न केस और सांस के मरीजों के इलाज के लिए जिला अस्पताल और सीएचसी में बेड आरक्षित, ऑक्सीजन व दवाइयों की व्यवस्था कराई जा रही है। जिला अस्पताल में 50 बेड और सभी सीएचसी पर दस-दस बेड आरक्षित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed