फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Headmaster reprimanded for negligence in vaccination

टीकाकरण में लापरवाही पर प्रधानाध्यापक को लगाई फटकार

Fri, 08 Apr 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Headmaster reprimanded for negligence in vaccination
बागपत। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बीईओ व स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को 12 से 14 वर्ष के छात्रों का टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। इसमें लापरवाही बरतने पर शुक्रवार को बीएसए ने एक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को फटकार भी लगाई। उन्होंने बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण न कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बेसिक शिक्षा विभाग से सहयोग मांग था। निर्देशों के बावजूद बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों के प्रधानाध्यापक टीकाकरण कराने में दिलचस्पी नहीं ले रहे है। शुक्रवार को बीएसए ने परिषदीय विद्यालय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, राजकीय, वित्तविहीन स्कूलों में बच्चों का टीकाकरण कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने बीईओ पत्र जारी कर टीकाकरण में सहयोग कराने और लापरवाही बरतने वाले प्रधानाध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए है। शुक्रवार को टीकाकरण में सहयोग न करने पर उन्होंने एक प्रधानाध्यापक को फटकार भी लगाई।
विज्ञापन

टीबी के मरीजों को पुष्टाहार वितरित किया
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के बेगराम अस्पताल में शुक्रवार को लायंस क्लब की ओर से फिरे पुत्र मोहन लाल निवासी बली, जगपाल पुत्र हुसने निवासी टटीरी और ओमबीरी धर्मपत्नी राधेश्याम ब्राह्मण पुट्टी को एक एक किलो भुना चना एवं एक किलो गुड़ प्रदान किया गया। इस अवसर पर के अध्यक्ष लॉयन दीपक गोयल, सचिव लॉयन पंकज गुप्ता, लॉयन प्रदीप नैन, मंडलीय चेयरमैन लॉयन अभिमन्यु गुप्ता, मुकेश धामा, अनु, अनीता, पिंकी, जिला क्षय अधिकारी डॉक्टर यशवीर सिंह, ललित कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed