फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Headmaster beaten up in school, indecency with teachers

स्कूल में प्रधानाध्यापक को पीटा, शिक्षिकाओं से अभद्रता

Thu, 30 Jun 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Headmaster beaten up in school, indecency with teachers
बागपत : पीड़ित देवेन्द्र कुमार। - फोटो : BARAUT
बड़ौत (बागपत)। कोताना गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में बृहस्पतिवार को एक वर्ग के लोगों ने प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट की। आरोप है कि शिक्षिकाओं के साथ की अभद्रता करते हुए वीडियो भी बनाई। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। मामला दो गांवों से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

लुहारी गांव के रहने वाले देवेंद्र कुमार प्राथमिक विद्यालय नंबर एक कोताना में प्रधानाध्यापक हैं। वह बृहस्पतिवार को स्कूल में शिक्षण कार्य कर रहे थे। आरोप है कि ग्राम प्रधान कोताना के परिवार के कुछ युवक गांव के एक वर्ग के लोगों के साथ एक बच्चे को लेकर स्कूल पहुंचे। वे बच्चे को कक्षा-दो में प्रवेश देने की बात कहने लगे।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत छह साल के बच्चे का दाखिला कक्षा एक में ही होगा। आरोपी युवक बच्चे का दाखिला कक्षा दो में कराने की जिद पर अड़ गए। मना करने पर युवकों ने प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट कर दी। उसके बाद शिक्षिकाओं के साथ अभद्रता की और वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया। प्रधानाध्यापक ने अपने परिजनों के साथ कोतवाली में तहरीर भी दी है। मामला दो गांवों का जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, जबकि कोतवाली पुलिस मामले को दबाने में जुटी हुई है। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। गांवों मेें पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed