फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Head constable's father shot dead

Baghpat News: हेड कांस्टेबल के पिता की गोली मारकर हत्या

Sat, 16 Nov 2024 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 16 Nov 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Head constable's father shot dead
मृतक  रमेशपाल का फाइल फोटो । स्रोत:परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिनौली। माल माजरा गांव में पुरानी रंजिश में ईंटों से पिटाई के बाद बिजनौर में तैनात हेड कांस्टेबल के पिता की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की घटना के बाद हत्यारे फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। एसपी, एएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
माल माजरा गांव का रहने वाला रमेशपाल (60) खेतीबाड़ी करता था, जिसका बेटा अमित यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर बिजनौर में तैनात है। बताया कि शुक्रवार शाम रमेशपाल जिवानी गांव के किसान अमरेश की भैंस का दूध निकालकर वापस लौट रहा था।
विज्ञापन

जैसे ही वह माल माजरा गांव में अपने घर के समीप चौराहे पर पहुंचा तो पुरानी रंजिश में दूसरे पक्ष की महिलाओं और लोगों ने रमेशपाल को पकड़कर ईंटों से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद कनपटी पर तमंचा सटाकर रमेशपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की घटना के बाद हत्यारोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने गांव के ही छह लोगों पर अज्ञात पर हत्या करने का आरोप लगाया।
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि हत्या का आरोप गांव के प्रमोद, अनुज समेत उनके अन्य परिजनों पर है।
रमेशपाल ने की थी भाई की हत्या

मृतक रमेशपाल के खिलाफ वर्ष 2018 में भाई नरेशपाल की हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। बताया कि रमेशपाल ने जमीन के लिए अपने भाई नरेशपाल की हत्या करने के बाद शव खेत में दबा दिया था। पुलिस ने नरेशपाल का शव बरामद करने के बाद रमेशपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

गवाही को लेकर शुरू हुई रंजिश

नरेशपाल की हत्या के मुकदमे में गांव का ही एक व्यक्ति गवाह बन गया था, इसके बाद दोनों के परिवारों में रंजिश शुरू हो गई। बताया कि गवाही देने को लेकर वर्ष 2019 में गवाह ने मृतक रमेशपाल और उसके भांजे के खिलाफ बिनौली थाने में जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कराया था।

पति को बचाने के लिए हत्यारों से भिड़ गई मुन्नी
माल माजरा गांव में घर के समीप पति रमेशपाल की ईंटों से पिटाई होने शोर मच गया। शोर सुनकर घर में काम कर रही रमेशपाल की पत्नी मुन्नी दौड़कर वहां पहुंच गई। अपने पति को बचाने के लिए मुन्नी हमलावरों से भिड़ गई, लेकिन हमलावर नहीं माने। हमलावरों ने मुन्नी के सामने ही उसके पति रमेशपाल की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed