{"_id":"57d710834f1c1b2d46d47ce3","slug":"he-went-to-the-district-hospital-and-health-advocate","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में भिड़े स्वास्थ्यकर्मी और वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में भिड़े स्वास्थ्यकर्मी और वकील
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 13 Sep 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में अधिवक्ता और स्वास्थ्य कर्मचारी के बीच मारपीट के बाद सीएमएस व इस्पेक्टर को घटना की जानकारी देते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मचारी और अधिवक्ता में मारपीट हो गई। इस घटना के विरोध में अस्पताल के कर्मचारियों ने हंगामा किया। दूसरी तरफ अधिवक्ता के साथ मारपीट का आरोप लगाकर वकील भी पूरे दिन हड़ताल पर रहे। उन्होंने वारदात की एसपी पूनम से शिकायत भी की।
सोमवार सुबह अधिवक्ता नईम खान और स्वास्थ्य कर्मचारी दीपक हुड्डा के बीच पहले किसी बात को लेकर कहासुनी और फिर मारपीट हो गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। स्वास्थ्य कर्मचारियों के मुताबिक थोड़ी देर बाद अधिवक्ता अपने साथियों के साथ अस्पताल में पहुंचा, आरोपियों ने दीपक से मारपीट कर अस्पताल में जमकर हंगामा किया। बाद में आरोपी वहां से चले गए। इसकी सूचना पुलिस को दी। इस बीच अधिवक्ता अस्पताल से वापस चले गए।
जानकारी मिलते ही अस्पताल में पुलिस तैनात कर दी। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने विरोध जताया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने समझाकर कर्मियों को शांत किया।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. बीएल कुशवाहा ने कहा अधिवक्ता नईम अहमद ने ओपीडी में हंगामा किया। इस दौरान आरोपी अधिवक्ता ने कर्मचारी दीपक हुड्डा से मारपीट भी की। इसकी शिकायत एसपी से की जाएगी।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर ने बताया अस्पताल कर्मचारियों ने अधिवक्ता नईम खान से अभद्रता कर मोबाइल छीना है। इसके विरोध में वकील हड़ताल पर रहे। उधर, कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा मामले की जांच की जा रही है। इसी के आधार पर कार्रवाई होगी।