फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Having good deeds does not cause problems in life: Sunil Shastri

अच्छे कर्म होने से जीवन में नहीं आती दिक्कतें : सुनील शास्त्री

Mon, 03 Jul 2023 05:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 05:03 PM IST
विज्ञापन
Having good deeds does not cause problems in life: Sunil Shastri
फोटो संख्या 4
विज्ञापन

बड़ौत। श्री 1008 पारसनाथ दिगम्बर जैन मंदिर नेहरू रोड में चल रहे श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान के आठवें दिन जैन श्रद्धालुओं ने 1024 अर्घ्य चढ़ाए। सबसे पहले सौधर्म इंद्र संजय जैन ने 1008 शांतिनाथ भगवान को पांडुकशीला पर विराजमान किया। श्रीजी को पाण्डुशीला पर विराजमान करते हुए सभी इंद्र श्रीजी की भक्ति में नृत्य करते चल रहे थे। इसके बाद पंडित सुनील शास्त्री टीकमगढ़ वालों ने पहले मंगलाष्टक का पाठ किया। जल की शुद्धि कराई और चारो कोनो पर चार कलश की स्थापना कराई। सभी इंद्र-इंद्राणियों की प्राशुक जल से शुद्धि कराई और इन्द्रों ने माथे पे तिलक लगाया। फिर प्राशुक जल से सौधर्म इंद्र ने श्री जी का अभिषेक किया। इसके बाद कुबेर इंद्र अतुल जैन, सनत इंद्र विनय जैन, ईशान इंद्र सविन जैन, यज्ञ नायक जयपाल जैन, एसके जैन, उदित जैन, नेमचंद जैन और अन्य सभी इन्द्रों ने भगवान का अभिषेक किया। उसके बाद शांतिनाथ भगवान की शांति धारा की गई। इसके तुरंत बाद दैनिक पूजा शरू की गई। इस अवसर पर पंडित सुनील शास्त्री टीकम गढ़ ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में दान और पुण्य कार्य करने चाहिए, अगर कोई असहाय है तो उसकी मदद करनी चाहिए। इसके बाद सिद्धचक्र महामण्डल विधान शुरू हुआ, जिसमें 1024 अर्घ्य मांडले पर मंत्रोच्चारण के साथ समर्पित किये गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में सतेंद्र जैन, नरेश चंद जैन, अनिल जैन, राजीव जैन, अदिश जैन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed