{"_id":"63a891e825b7ce2ba475d175","slug":"havan-in-fakharpur-remembered-shaurya-with-moist-eyes-kahkra-news-mrt619275521","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: फखरपुर में हवन, नम आंखों से शौर्य को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: फखरपुर में हवन, नम आंखों से शौर्य को किया याद
फखरपुर गांव में बालक शौर्य के हवन के दौरान विलाप करती मां मोनिका और परिवार की महिलाएं
- फोटो : KAHKRA
Link Copied
खेकड़ा। क्षेत्र के ग्राम फखरपुर में रविवार को शौर्य के परिजनों और ग्रामीणों ने हवन किया। आहुतियां देकर प्रभु से शौर्य की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। हवन के बाद हुई शोक सभा में ग्रामीणों ने शौर्य की हत्या पर गहरा दुख प्रकट कर घटना को जघन्य अपराध बता पुलिस प्रशासन से आरोपियों को फांसी की सजा दिलवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
ग्राम फखरपुर निवासी सोहनवीर सिंह के छह वर्षीय पुत्र शौर्य की रिश्ते के चाचा विनीत ने दो अपने दो साथियों नीरज उर्फ डैनी और चचेरे भाई अक्षित के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। 20 दिसंबर को पुलिस ने गन्ने के खेत से बालक का शव बरामद किया था।
विज्ञापन
रविवार को ग्रामीणों ने हवन में आहुतियां देकर शौर्य की आत्मा की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना की। शौर्य की मां मोनिका और पिता सोहनवीर सिंह का रोकर बुरा हाल हो गया। इस दौरान सभी की आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से शौर्य के हत्यारों को फांसी की सजा दिलवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।