फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   hatyaropi khud pahunch gaya kotwali

हत्यारोपी खुद पहुंच गया कोतवाली, बोला-अवैध संबंध पर ली मनोज की जान

Sun, 23 Apr 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 23 Apr 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
बागपत। काठा गांव में हाईवे किनारे युवक मनोज की हत्या करने का आरोपी खुद ही कोतवाली पहुंच गया। उसने कहा मनोज के परिवार की एक महिला से अवैध संबंध चल रहे थे। मना करने के बाद भी मनोज बाज नहीं आया। इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी। हालांकि पुलिस का दावा है आरोपी बॉबी ने सरेंडर नहीं किया, उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


खेड़ा हटाना निवासी युवक मनोज की शुक्रवार की रात में काठा गांव में हाईवे किनारे फावड़े से प्रहार कर हत्या की। इसे लेकर काफी हंगामा हुआ। गुस्साएं लोगों ने हाईवे पर जाम लगाकर वाहनों में तोड़फोड़ कर दी
विज्ञापन

थी। मृतक के भाई राजकिशन ने कोतवाली में काठा गांव के युवक बॉबी पुत्र चरणसिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी ने कहा मनोज को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी बॉबी ने बताया मनोज के परिवार की एक महिला से अवैध संबंध थे। इसके चलते उसने उसकी हत्या की है। हत्या में प्रयुक्त फावड़ा घटनास्थल से थोड़ी दूर ही खेत से बरामद किया। साहब ! मैं मनोज की हत्या करके आया हूं बागपत। आरोपी मनोज ने बताया हत्या करने के बाद वह मौके पर ही काफी देर तक पुलिस का इंतजार करता रहा, पुलिस नहीं पहुंची, वहां पर भीड़ इकट्ठी होती देख वह सीधे कोतवाली पहुंचा, उसने पुलिस वालों से कहा वह काठा गांव में युवक मनोज की फावड़े से हत्या करके आया है। इसके बाद पुलिस ने उसको पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 दिन पहले मनोज को देख लिया था आपत्तिजनक स्थिति में

बागपत। आरोपी बॉबी ने मनोज को 15 दिन पहले महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसे लेकर उसका मनोज से झगड़ा हो गया था। मनोज ने भी उसको जान से मारने की धमकी दी थी। उस समय मनोज गांव से चला गया था और महिला भी मायके में चली गई थी। इसके बाद भी मनोज अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। मोबाइल की लाइट जलाते ही ठान ली थी हत्या करने की बागपत। बॉबी ने अपने परिवार और मनोज के रिश्तेदार के सामने उसको मारने के लिए बोल दिया था, लेकिन उनको यकीन नहीं था कि ऐसा कर देगा।


शुक्रवार की रात में गांव में रोड किनारे मनोज बेंच पर लेटा था। उसका इरादा महिला के पास जाने का था। इसलिए मनोज ने रात में करीब पौने दस बजे अपने मोबाइल की लाइट जलाई थी। इसे उसने देख लिया था। उसने तभी वहां रखे फावड़े से मनोज पर वार किए थे। मनोज की हत्या कर उसे कोई अफसोस नहीं है। परिजन बोले, रंजिश में बॉबी ने की हत्या बागपत। राजकिशन ने पुलिस को बताया उसका भाई मनोज ईंट ढोने वाले ट्रक पर मजदूरी करता था। एक सप्ताह पहले मनोज का काठा गांव के बॉबी से विवाद हो गया था। वह अपने भाई मनोज के साथ काठा गांव में आया हुआ था। रात में बॉबी ने मनोज पर फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed