फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hasina was murdered over a dispute over job

काम के विवाद को लेकर हुई थी हसीना की हत्या

Tue, 03 May 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 03 May 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। इदरीशपुर गांव की महिला हसीना की गला काटकर हत्या बड़का गांव के दो सगे भाइयों ने दाई के काम के विवाद को लेकर की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद किया है।
विज्ञापन


13 अप्रैल को बड़का गांव के जंगल में किसान उमेश चौहान के ईंख के खेत में इदरीशपुर निवासी हसीना (56) पत्नी स्वर्गीय मंजूर का शव पड़ा मिला था। उनकी गर्दन रेतकर हत्या की गई थी और मुंह पर चुनरी बांधी हुई थी। उनके हाथ-पैर भी रस्सी से बंधे हुए थे। वह 11 अप्रैल की शाम को घर से रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर निकली थीं। हसीना गांव में दाई का काम करती थीं। इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर जांच की तो बड़का गांव के मोहसिन व गुलफाम पुत्रगण हनीफ पर शक की सुईं टिकी। पुलिस ने रविवार को दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि उनकी मां रफ्फो भी दाई का काम करती है। हसीना का रफ्फो से दाई के काम को लेकर विवाद चला आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी को लेकर उन्होंने 11 अप्रैल को हसीना को काम के बहाने घर से बुलाया और बड़का गांव के जंगल में ले जाकर उनकी गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को जंगल में फेंक दिया था। दोनों के मोबाइल की लोकेशन घटना स्थल के आसपास मिली है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त मीट काटने वाला बुगदा (धारदार हथियार) बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed