फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Has placed thousands of devotees take a dip in the Yamuna

हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई डुबकी

Tue, 15 Nov 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 15 Nov 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Has placed thousands of devotees take a dip in the Yamuna
यमुना में पूजा करतीं श्रद्धालु। - फोटो : amar ujala
बागपत  में कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने यमुना में डुबकी लगाई। पूजा अर्चना कर घर परिवार में सुख समृद्धि की कामनाएं की। 
विज्ञापन


जिले भर में कार्तिक पूर्णिमा का पर्व सोमवार को हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया। सोमवार को सुबह से ही यमुना पर स्नान करने वालों का तांता लगना शुरू हो गया था। छोटे-बड़े वाहनों में सवार होकर लोग यमुना पर पहुंचे। लोगों का दूर दराज यमुना पर पहुंचने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था, जो शाम तक जारी रहेगा। श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में स्नान कर घर परिवार में सुख शांति के लिए पूजा अर्चना की। स्नान करने के बाद बच्चों की दीर्घायु के लिए ईश्वर से कामनाएं की गई। वहीं गीता दीदी ने श्रद्धालुओं को प्रवचन सुनाए।  हरियाणा और यूपी सीमा पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भीड़ को देख प्रशासन ने यमुना नदी पर पुलिस बल तैनात किया। 

विज्ञापन


अव्यवस्था रही हावी
यमुना नदी पर अव्यवस्था हावी रही। प्रशासन ने नदी किनारे महिलाओं के लिए स्नानागार और कपड़े बदलने तक के लिए कोई व्यवस्था नहीं की।   पुलिस वालों ने एक स्थान पर बैठकर अपनी ड्यूटी पूरी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं यमुना घाट पर लगी दुकानों पर श्रद्धालुओं ने खरीददारी की। बच्चों के लिए खेल-खिलौने खरीदे। वहीं             घर से संबंधित सामान की   खरीददारी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed