फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Haryana officials reach Chhaprauli police station

हमले के बाद दहशत में यूपी के किसान, नहीं किया खेतों का रूख

Thu, 06 May 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Haryana officials reach Chhaprauli police station
बागपत/छपरौली। सीमा विवाद को लेकर बुधवार को हरियाणा के खोजकीपुर के किसानों ने यूपी के टांडा खादर के किसानों पर हमला कर दिया था। उन्हें घेरकर लाठी और धारदार हथियारों से वार किए थे। जिसमें महिलाओं समेत करीब 9-10 लोग घायल हो गए थे। आरोपियों ने पुलिस की मौजूदगी में टांडा के किसानों की मिर्च की फसल ट्रैक्टर-ट्रिलर से जोत दी थी।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की ओर से मुकदमा तो दर्ज कर लिया परंतु आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। जिससे पीड़ित किसानों के साथ-साथ अन्य किसानों में भी दहशत है। इसके चलते बृहस्पतिवार को टांडा गांव के ज्यादातर किसान खेतों की ओर नहीं गए। पीड़ित पक्ष ने आरापियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। आरोप है कि यदि हरियाणा के किसान उन पर हमला करते हैं और फसल को नुकसान पहुंचाते हैं। यहां की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ठोस कार्रवाई नहीं करते है। जिससे हरियाणा के किसानों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

दोनों राज्यों के अधिकारियों की बैठक 10 को
टांडा खादर क्षेत्र में हरियाणा और यूपी के किसानों के बीच सीमा विवाद को लेकर 10 मई को दोनों राज्यों के अधिकारियों की बैठक होगी। इसमें हरियाणा के खोजकीपुर और यूपी के टांडा के किसान भी अपना पक्ष रख सकेंगे। बैठक स्थल के बारे में अभी निर्णय नहीं किया गया है। यह बैठक टांडा या पुलिस स्टेशन छपरौली पर हो सकती है। बृहस्पतिवार दोपहर में हरियाणा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी छपरौली थाना पहुंचे। इस मौके पर एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्र, सीओ बड़ौत आलोक सिंह उपस्थित रहे। इस दौरान तय किया कि दस मई दिन सोमवार को दोनों राज्यों की प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक होगी। जिसमें दोनों राज्यों के बीच जमीन के विवाद का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। एसओ प्रदीप शर्मा ने बताया कि विवाद के समाधान के लिए दस मई को दोनों राज्यों के अधिकारियों की बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed