फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Haryana farmers Dbangi

हरियाणा के किसानों की दबंगई

Sat, 07 Jan 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 07 Jan 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Haryana farmers Dbangi
बदरखा खादर में किसानों से जानकारी लेते पुलिस अधिकारी। - फोटो : amar ujala
बागपत के छपरौली क्षेत्र के बदरखा में यमुना खादर में हरियाणा के राकसेड़ा गांव के किसानों ने दबंगई दिखाते हुए फसल नष्ट कर दी। लोगों में दहशत फैलाने के लिए उन्होंने फायरिंग भी की। सूचना पर पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी की। पुलिस ने ग्रामीणों को आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


यूपी-100 पुलिस नेटवर्क  को बदरखा के किसान शमशाद ने सूचना दी कि हरियाणा के राकसेड़ा गांव के लोगों ने खरपतवारनाशक से उनकी सैकड़ों बिघा गेहूं फसल बर्बाद कर दी है। दहशत फैलाने के लिए उन्होंने फायरिंग भी की। यूपी 100 की गाड़ी खादर में पहुंची और घटना की जानकारी छपरौली थाने को दी। छपरौली थाने से एसएसआई चितवन पहुंचे और ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीणों से मामले की जानकारी की। ग्रामीणों ने बताया कि सैकड़ों बीघा जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल बर्बाद होने से भारी क्षति हुई है। साथ ही अब फसल बोना भी खतरे से खाली नहीं है। हरियाणा के लोग कभी भी फसल को बर्बाद कर सकते हैं। इससे पहले भी हरियाणा के लोग बदरखा के किसानों की फसल नष्ट कर चुके हैं। एसएसआई का कहना है कि इस जमीन पर दोनों राज्यों के किसानों का विवाद चल रहा है। प्रशासन के उच्च अधिकारियों के माध्यम से हरियाणा के संबंधित विभाग को अवगत कराया जा रहा है। बदरखा के किसानों की तहरीर पर हरियाणा के राकसेड़ा के लोगों के खिलाफ फसल बर्बाद करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


कान फाड़ने का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा
रमाला। क्षेत्र के एक गांव में रेप का विरोध करने पर युवती का कान फाड़ने के आरोपी मुस्तकीम को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामला मारपीट का बता रही है। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि वह खेत से घर लौट रही थी। गांव के एक युवक ने परिजनों के साथ मिलकर उसे जबरन अपने घर में खींच लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर गाली-गलौज कर मारपीट की। आरोपी ने उसके कुंडल खींचकर कान फाड़ दिए थे। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे और युवती को छुड़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

तीन जिलाबदर पकड़े 
बागपत। जिलाबदर होने के बाद भी अपने घर में रह रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए जिलाबदर गौरव निवासी बसी, जागौस के हरिओम और पप्पू हैं। 


 

सरूरपुर में मारपीट
बागपत। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को यूपी-100 पर 31 कॉल आईं। सरूरपुर गांव में दो पक्षो में लड़ाई हो रही थी। पुलिस ने पहुंचकर झगड़ा शांत कराया। खेकड़ा कस्बा, पिलाना,नंगला, और गढ़ी कलंजरी में शराब पीकर लोग झगड़ा कर रहे थे। पुलिस ने मामला शांत किया। इसके अलावा गांगनौली गांव में भी झगड़े की सूचना पर पुलिस पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed