फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Haria agent in Kheda leader with supporters beaten, manhandled by police

हरिया खेड़ा में नेता ने समर्थकों संग एजेंट को पीटा, पुलिस से हाथापाई 

Sun, 12 Feb 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 12 Feb 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
Haria agent in Kheda leader with supporters beaten, manhandled by police
हरिखेड़ा गांव में एजेंट से मारपीट के बाद मौके पर जाते पुलिसकर्मीहरिखेड़ा गांव में एजेंट से मारपीट के बाद मौके पर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
बागपत में छिटपुट घटनाओं के साथ जनपद में चुनाव संपन्न हो गया। हरिया खेड़ा गांव में फर्जी वोट डालने का विरोध करने पर एक प्रमुख नेता ने अपने परिजनों और समर्थकों के साथ एजेंट की पिटाई कर दी। बचाव में आए पुलिस वालों के साथ हाथापाई की। एक पुलिस वाले का तो गिरेबान तक पकड़ लिया था। इससे वहां हंगामा हो गया। पुलिस ने आरोपी नेता समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया। गांव में टकराव की स्थिति बनी है। इसके अलावा कई स्थानों पर विवाद हुआ। पुलिस ने लाठी फटकाकर भीड़ को काबू किया। 
विज्ञापन


हरिया खेड़ा गांव के प्राथमिक विद्यालय के बूथ 113 और 114 पर दोपहर करीब ढाई बजे एक नेता और उसके समर्थक फर्जी वोट डलवा रहे थे। एक-एक वोटर तीन-तीन बार मतदान करने के लिए आ रहा था। वहां पर तैनात पुलिस वालों ने एजेंट संजीव कुमार से जानकारी की तो उसने बताया ये मतदाता पहले वोट डाल चुके हैं। आरोपी नेता फर्जी वोट डलवा रहा है। इस बात पर पुलिस के सामने आरोपी नेता और उसके समर्थकों ने एजेंट की पिटाई कर दी। बचाव में आए पुलिस वालों के साथ भी हाथ पाई की। इससे वहां हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही वहां पर पुलिस बल पहुंचा। पुलिस वाले आरोपी दो युवकों को गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले जाने लगे। आरोपी नेता ने पुलिस गाड़ी से आरोपियों को खिंच लिया। इसी पर पुलिस के साथ उनकी काफी नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस वालों ने आरोपी नेता समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन

 

पीड़ित एजेंट ने बालैनी पुलिस को घटना की तहरीर दी। इसे लेकर गांव में टकराव की स्थिति बनी है। इसके अलावा बिलोचपुरा में ईवीएम खराब होने और फर्जी वोट डालने को लेकर विवाद हुआ। पैरा मिल्ट्री फोर्स के साथ भी लोगों की कहासुनी हुई। पुलिस ने लाठी फटकाकर भीड़ को काबू किया। बागपत शहर, पुराना कस्बा, पाबला बेगमाबाद, लोयन, ढ़िकाना, बालैनी, सांकल पुट्टी, बड़ौत समेत कई स्थानों पर झगड़ा हुआ। इस दौरान प्रत्याशी भी आमने-सामने आए। पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचकर विवाद शांत कराया।  

विज्ञापन
विज्ञापन


जौनमाना में हुआ पथराव 
बागपत। जौनमाना गांव में वोटर को कुछ लोगों ने रोक दिया। बाद में लोग आमने-सामने आ गए। वहां पर पथराव हुआ। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। 

गोली चलने की झूठी 
सूचना पर दौड़े अफसर 
बागपत। ढ़िकाना, ढिकौली समेत कई गांवों में गोली चलने की सूचना अफसरों तक पहुंची। इससे अधिकारी टेंशन में आ गए। तुरंत वहां पर पहुंचे, लेकिन सूचना झूठी पाई गई। 


बूथ छोड़कर चला गया था एजेंट 
लैनी। हरिया खेड़ा गांव में घटना होने के बाद पीड़ित एजेंट संजीव कुमार बूथ छोड़कर अपने घर चला गया था। बाद में पुलिस वालों ने उसको बुलाया और समझा-बुझाकर बूथ पर लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed