फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hanuman killed Ahiravana and Dadhibal killed Narantaka.

हनुमान ने अहिरावण और दधिबल ने किया नारंतक वध

Thu, 06 Oct 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hanuman killed Ahiravana and Dadhibal killed Narantaka.
बिनौली में रामलीला मंचन में राम रावण के बीच युद्ध का दृश्य व जमीन पर विवश पड़ा रावण। - फोटो : BARAUT
बिनौली। तितरौदा गांव की धर्मशाला में अनमोल रामलीला पार्टी के सौजन्य से चल रही रामलीला मंचन में सुलोचना सती और अहिरावण, नारंतक वध के प्रसंग की लीला का मंचन हुआ।
विज्ञापन

मंचन में मेघनाद का युद्ध में वध होने की सूचना जब सुलोचना को मिलती है तो वह रामादल में पहुंचकर भगवान राम से अपने पति का कटा शीश मांगती है। ताकि वह सती हो जाए। यह सुनते ही वहां पर मौजूद सैनिकों ने कहा कि अगर वह वाकई पतिव्रता है तो मेघनाद के कटे हुए शीश से हंस कर दिखाने को कहे।
विज्ञापन

सुलोचना के कहने पर मेघनाद का कटा शीश जोरों से हंसने लगा। शीश को लेकर सुलोचना सती हो गई। तत्पश्चात अहिरावण राम लक्ष्मण को रात में भेष बदलकर रामादल से हर कर अपने साथ पाताल लोक ले जाता है। जहां पर हनुमान ने पहुंच कर राम-लक्ष्मण को बचाया और अहिरावण का वध हुआ। राम के हाथों लंका के सारे योद्धाओं के मारे जाने के बाद रावण ने सात समंदर पार बृजभाउलपुर राज्य के शासक अपने पुत्र नारंतक को बुलाने के लिए दूत भेजा। अगले दिन नारंतक युद्ध भूमि में पहुंचा। उससे युद्ध करने को दधिबल को भेजा गया। दधिबल ने एक घूंसे के प्रहार से नारंतक को यमलोक पहुंचा दिया। कलाकारों का अभिनय देख लीला प्रेमी भाव-विभोर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed