{"_id":"5f5fac338ebc3efba54a5f13","slug":"hangama-baghpat-news-mrt5013336155","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर उतरे सपाई, हंगामा-प्रदर्शन और हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर उतरे सपाई, हंगामा-प्रदर्शन और हाईवे जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर उतरे सपाई, हंगामा-प्रदर्शन और हाईवे जाम
बागपत। बेरोजगारी, महंगाई, बकाया गन्ना भुगतान, निजीकरण और बीएड में अनुसूचित जाति के छात्रों के प्रवेश के मुद्दे पर सपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली सहारनपुर हाईवे जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ता वाहनों के सामने सड़क पर लेट गए। इससे हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर आंदोलनकारियों को शांत किया।
सोमवार को सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। भाजपा सरकार की नीति और नियत पर आरोप लगाए। कार्यकर्ता कलक्ट्रेट के सामने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पहुंचे और जाम लगा दिया। प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ता वाहनों के सामने लेट गए। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर हाईवे से हटाया। कलक्ट्रेट में सपाइयों ने कहा कि कोरोना को नियंत्रित करने में सरकार नाकाम हो गई है। रोजगार के लिए कोई ठोस नीति नहीं है। बेरोजगारी के कारण युवा वर्ग परेशान है। निजीकरण के कारण भ्रष्टाचार पनप रहा है। रोजगार के अवसर नष्ट हो रहे हैं। संविदा पर नियुक्ति के बजाय सरकारी नौकरी की व्यवस्था युवाओं के लिए की जानी चाहिए। अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर चोट की जा रही है। किसानों की स्थिति खराब हो रही है। किसान को फसलों का वाजिब दाम भी नहीं मिल रहा है। शिक्षा पर महंगाई की मार है।
सपाइयों ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम अमित कुमार सिंह को सौंपा। इस दौरान हाजी तराबुद्दीन, महिला विंग की जिलाध्यक्ष डॉ. सीमा यादव, ओमवीर तोमर, हाजी शकील शाह, नगेंद्र सिंह, डॉ. रियासत अली, फिरोज खान, राहुल यादव, प्रवीण कुमार, योगेश गुर्जर, कृष्णपाल प्रजापति, शफीक सलमानी, सोनू हसन, निगार खान, इकराम आदि मौजूद रहे।