फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Half of the population showed enthusiasm to elect the city government

Baghpat News: शहर की सरकार चुनने को आधी आबादी में दिखा उत्साह

Thu, 11 May 2023 05:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 05:35 PM IST
विज्ञापन
Half of the population showed enthusiasm to elect the city government
-मतदान केंद्रों पर वोट डालने को लगी रही महिलाओं की लाइन
विज्ञापन




फोटो - 3 की सीरिज



संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत। शहर की सरकार चुनने के लिए आधी आबादी में काफी उत्साह दिखाई दिया। बृहस्पतिवार को मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी लाइन लगी रही। घर का काम छोड़कर महिलाओं ने पहले मतदान किया। इसके बाद घर के काम किए। धूप होने के बाद भी लाइन में लगकर मतदान के लिए इंतजार किया।
शहर के यमुना इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, कन्या पाठशाला के अलावा अन्य बूथों पर सुबह से ही महिला वोटरों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी और खूब मतदान हुआ। बूथों पर शाम तक महिलाओं की लाइन देखने को मिली। कुछ महिलाओं ने घर के काम से पहले मतदान किया तो कुछ महिला वोटर घर के जरूरी काम निपटाकर बूथों पर मतदान करने के लिए पहुंचीं। नगर पालिका और नगर पंचायतों में महिला वोटरों के लिए पिंक बूथ बनाए गए, जहां महिलाओं और लड़कियों ने वोट डालकर अपने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन

----
-लोकतंत्र में सबको समान अधिकार है। महिलाओं को भी आगे आकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना सहयोग देना चाहिए। महिलाओं का सम्मान करने वाले प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया है। -जैबून, दोघट
विज्ञापन
विज्ञापन

-मैं पिछले काफी साल से अपने मत का प्रयोग कर रही हूं। निकाय चुनाव में अपने पोते के साथ बूथ पर जाकर मतदान किया। सभी को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। - चंद्रो देवी, छपरौली
-मैंने नगर विकास और आम जनता के सुख-दुख में काम आने वाले प्रत्याशी को वोट दिया है। इस तरह अपना वोट देकर शहर की सरकार बनाने में भागीदारी निभाई है। - रश्मि, बड़ौत

-नगर में नाली, जलभराव, अतिक्रमण और सड़क सबसे बड़ा मुद्दा है। मैंने इन समस्याओं को दूर करने वाले जनप्रतिनिधि को अपना वोट दिया है। सृष्टि, बड़ौत
-मैंने नगर की समस्याओं को दूर करने और लोगों का सुख-दुख में साथ देने वाले प्रत्याशी को अपना वोट दिया है। महिलाओं को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए- रिया जैन, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed