फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hair worth Rs 70 lakh missing from trucks

मालिक व चालकों ने ट्रकों से 70 लाख रुपये के बाल गायब किए

Sun, 13 Mar 2022 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Hair worth Rs 70 lakh missing from trucks
बागपत। मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर निवासी संदीप महिलाओं के सिर के बाल खरीदकर दिल्ली में बेचते हैं। उन्होंने बताया कि दो मिनी ट्रक 15 क्विंटल बाल लेकर चालक 11 मार्च की शाम मंसूरपुर से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुए थे। इसके बावजूद वे बाल लेकर दिल्ली नहीं पहुंचे। उन बालों की कीमत करीब 70 लाख रुपये है। ट्रक चालकों ने बताया कि बागपत में बदमाशों ने बाल लूट लिए हैं। हालांकि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। इस मामले में उसने पुलिस से शिकायत की। वहीं, कोतवाली पुलिस का कहना है कि दोनों चालकों की मिलीभगत से ट्रक मालिक ही मवीकलां में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के समीप से बाल लदे वाहन ले गया है। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि संदीप का ट्रक मालिक से रुपये का लेनदेन का विवाद है। इस मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed