फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Had received from PA PA, notice of home quarantine on Baroth MLA's cell

पीए से मिला था सब्जी आढ़ती, बड़ौत विधायक की कोठी पर होम क्वारंटीन का नोटिस

Fri, 22 May 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Had received from PA PA, notice of home quarantine on Baroth MLA's cell
बड़ौत मे विधायक के मकान पर होम क्वारंटीन का नोटिस चस्पा करता स्वास्थ्य विभाग का कर्मी - फोटो : BARAUT
पीए से मिला था आढ़ती, बड़ौत विधायक की कोठी पर होम क्वारंटीन का नोटिस
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। कोरोना पॉजिटिव मिले सब्जी आढ़ती के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। पॉजिटिव मिलने से पहले आढ़ती भाजपा के बड़ौत विधायक केपी मलिक के घर पहुंचा था और उनके पीए पंकज मलिक से मिला था। इसी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम हरकत में आई और विधायक के घर कोविड-19 का नोटिस चस्पा कराकर पीए का सैंपल लेकर होम क्वारंटीन कर दिया। शनिवार को विधायक केपी मलिक का भी सैंपल लिया जाएगा।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि सब्जी आढ़ती के संपर्क में मीरपुर रजबहे की पटरी पर सब्जी बेचने वाली महिला भी आई थी। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला और विधायक के पीए को होम क्वारंटीन कर दिया। फिलहाल इनसे मिलने-जुलने वाले लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सैकड़ों लोग आते थे सब्जियां खरीदने
मीरापुर रजबहे की पटरी पर सब्जी बेचने वाली महिला के गुराना रोड निवासी कोरोना पॉजिटिव सब्जी आढ़ती के संपर्क में आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। इस महिला के पास प्रतिदिन सैकड़ों लोग सब्जियां खरीदने के लिए आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाजिदपुर गांव पहुंची टीम
वाजिदुपर गांव में बाहरी व्यक्ति के आने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जानकारी लेकर सैंपल लिया। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में आने के बाद व्यक्ति काफी बीमार हो गया था और खांसने की शिकायत बढ़ गई थी। इसके बाद सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई।
खुली सब्जी मंडी
सब्जी आढ़ती के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सब्जी मंडी बंद कर दी गई थी। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को फिर से सब्जी मंडी खोल दी गई। सचिव विनोद राणा का कहना है कि लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति जागरूक किया जा रहा है और पहले से अधिक सतर्कता बरती जा रही है।

सब्जी आढ़ती मेरे सहयोगी से मिला था, जिनका स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लिया है। सहयोगी से मेरी भी मुलाकात हुई है, ऐसे में एहतियात के तौर पर खुद ही सैंपल कराना है। कोरोना पर जागरूकता और बचाव ही सबसे ज्यादा जरूरी है। - केपी मलिक, विधायक बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed