फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Gurmeet Ram Rahim has sought parole for 40 days and may come to Barnawa Ashram

बागपत: गुरमीत राम रहीम को लेकर बड़ा अपडेट, 40 दिनों के लिए आ सकता है बरनावा आश्रम

Tue, 11 Oct 2022 07:58 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 11 Oct 2022 07:58 PM IST
सार

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। उसने फिर से पैरोल मांगा है। बताया गया कि वह 40 दिनों तक आश्रम में रह सकता है।

विज्ञापन
Gurmeet Ram Rahim has sought parole for 40 days and may come to Barnawa Ashram
गुरमीत राम रहीम। - फोटो : फाइल

विस्तार

दुष्कर्म व हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने तीन महीने बाद ही दोबारा से पैरोल मांगा है। इस बार भी वह बागपत के बरनावा आश्रम में रहेगा। इस बारे में पुलिस-प्रशासन ने राम रहीम के यहां रहने पर कोई आपत्ति नहीं जताई। इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। 

विज्ञापन


डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दुष्कर्म के मामले में वर्ष 2017 में सजा सुनाई गई थी। वहीं, पिछले साल उसे हत्या के एक मामले में उम्रकैद हुई। इसके बाद से वह रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। गुरमीत राम रहीम बीती 17 जून को एक महीने के पैरोल पर आया था। वह पूरा एक महीना बरनावा आश्रम में रहा था। अब उसने दोबारा 40 दिन का पैरोल मांगा है। यह बताया जा रहा है कि वह जल्द ही पैरोल पर जेल से बाहर आएगा और बरनावा आश्रम में रहेगा। इसको लेकर बागपत पुलिस व प्रशासन ने रिपोर्ट शासन को भेज दी है। 
विज्ञापन


नियमों का पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई
पुलिस की तरफ से भेजी गई रिपोर्ट में साफ कहा कि गुरमीत राम रहीम को कोई भी कार्य करने व अनुयायियों से मिलने के लिए अनुमति लेनी होगी। डेरे में बाहरी व्यक्ति आएगा तो उसकी वीडियोग्राफी होगी। एसपी नीरज कुमार जादौन के अनुसार पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई थी। उसे शासन को भेज दिया है। इससे ज्यादा अभी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: संदिग्ध को दी शरण और 11 माह में लुकमान ने खड़ा कर लिया आतंकी नेटवर्क, मिले कई सबूत 

छह नवंबर को बड़े कार्यक्रम की तैयारी
बरनावा डेरा में छह नवंबर को बड़ा कार्यक्रम किया जा सकता है। इसके लिए अंदर तैयारी की जा रही है। यह माना जा रहा है कि उस कार्यक्रम में गुरमीत राम रहीम शामिल हो सकता है। शायद इसलिए ही पैरोल मांगा जा रहा है। वह इस सप्ताह यहां पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें: मेरठ: बचाओ...बचाओ चिल्लाया कृष्णा, पर ट्रैक-ट्रॉली ने नहीं लगाए ब्रेक, कुचल दिया सिर, मंजर देख कांप गई रूह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed