फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Gulbir was killed to avenge the slap

थप्पड़ का बदला लेने के लिए की गई थी हिमालयन के डायरेक्टर गुलवीर की हत्या

Sun, 16 Feb 2020 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Gulbir was killed to avenge the slap
बागपत में बड़ौत पुलिस हिरासत में हिमालयन ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूट के सह प्रबंधक की हत्या के आरोपियों ? - फोटो : BAGHPAT
बागपत। हिमालयन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर गुलबीर सिंह की हत्या कॉलेज के ही छात्र अंशुल ने अपने दो नाबालिग साथियों के साथ मिलकर की थी। ढाई माह पहले डायरेक्टर ने कॉलेज में अनुशासनहीनता कर रहे अंशुल को थप्पड़ मार दिया था। इसका बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया। शनिवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

एएसपी अनिल कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि गुलबीर सिंह (35) की शुक्रवार को कॉलेज में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसकी रिपोर्ट बड़ौत के आजाद नगर निवासी कृष्णपाल ने शबगा गांव निवासी अंशुल पुत्र ओमप्रकाश और उसके दो साथियों के खिलाफ दर्ज कराई थी। पुलिस ने अंशुल और उसके दो साथियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।। एएसपी के मुताबिक करीब ढाई माह पहले गुलबीर ने अनुशासनहीनता के चलते अंशुल को थप्पड़ मार दिया था। तभी से अंशुल बदला लेने की फिराक में था। उसने गांव के ही अपने दो नाबालिग दोस्तों को इस साजिश में शामिल कर लिया। तीनों शुक्रवार को कॉलेज पहुंचे और गुलबीर की गोली मारकर हत्या कर दी। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तमंचा 315 बोर, दो जिंदा, एक खोखा और घटना में प्रयुक्त एक बाइक बरामद की गई है। तीनों को जिला जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

हत्या कर अपने-अपने घर पहुंच गए
बागपत। वारदात को अंजाम देकर आरोपी अपने-अपने घर पहुंच गए। एक-दूसरे से संपर्क करते रहे। जैसे ही पुलिस ने अंशुल के घर दबिश दी तो तीनों जंगल में जाकर छिप गए। यहां से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान से पढ़ाई कर लौटा आरोपी
बागपत। आरोपी अंशुल राजस्थान के पिलानी में 12वीं तक पढ़ा है। इस साल ही उसने हिमालयन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में बीए प्रथम वर्ष एडमिशन लिया था। गांव में वह अपने दोनों दोस्तों के साथ घूमता रहता था।
गांव के युवक से लिया था तमंचा
बड़ौत। कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि आरोपियों ने तमंचा शबगा गांव के ही एक युवक से लिया था। युवक आरोपी अंशुल का दोस्त है। तमंचे के लिए उसने कोई रुपये भी नहीं लिए थे। तमंचा देने वाले युवक को भी हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

उम्र का कराया जा रहा वेरिफिकेशन
बड़ौत। सीओ बड़ौत आलोक कुमार ने बताया कि हत्याकांड में पकड़े गए दोनों नाबालिग की उम्र का वेरिफिकेशन कराया जा रहा है। वेरिफिकेशन के बाद दोनों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों को भी अंशुल के साथ जिला जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed