फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Gujjar Naurojpur eight farmers 125 acres of paddy crop waste

नौरोजपुर गुर्जर के आठ किसानों की 125 बीघा धान की फसल हुई बर्बाद

Fri, 14 Oct 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 14 Oct 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
बागपत। नौरोजपुर गुर्जर में आठ किसानों की 125 बीघा फसल बर्बाद हो गई। इससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा। उन्होंने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। 
विज्ञापन


धान की फसल में किसानों को नुकसान पहुंचता जा रहा है। पहले चांदीनगर के रटौल गांव में किसान की फसल अचानक जमीन पर लेट गई, इससे धान की फसल बर्बाद हो गई। अब नौरोजपुर गुर्जर गांव में आठ किसानों की 125 बीघा धान की फसल बर्बाद हो गई। सभी फसल जमीन पर लेट गई। किसान अख्तर, समयद्दीन, अजमत, दीपक भाटी, जगबीर, रूकमद्दीन, ताहिर, हरपाल का कहना है कि शाम के समय फसल की सिंचाई की थी। सुबह के समय खेत पर जाकर देखा तो फसल जमीन पर लेटी पाई। 
विज्ञापन


यह देखते ही उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में अन्य किसानों को इसकी जानकारी दी, लेकिन फसल किस कारण से बर्बाद हुई है इसका पता नहीं चल पाया है। प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। सभी किसानों की एक ही साथ धान को नुकसान पहुंचा है। इस संबंध में जिला कृषि रक्षा अधिकारी पवन विश्वकर्मा ने बताया कि ब्राउन प्लांट हॉपर नाम का कीट धान के तने में पैदा हो जाते है, जो जूस पीकर फसल को बर्बाद कर देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर इस तरह से 125 किसानों की फसल जमीन पर लेटी है तो इसकी जांच करवाई जाएगी और कारणों का पता लगाया जाएगा। इससे किसान अख्तर की 18, समयद्दीन 20, अजमत 22, दीपक भाटी 05, जगबीर 5, रूकमद्दीन 30, ताहिर        18, हरपाल    की सात बीघा फसल बर्बाद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed