फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Gujjar Mahasabha society honored the brightest

गुर्जर महासभा ने समाज के होनहारों को सम्मानित किया  

Thu, 13 Oct 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 13 Oct 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
बागपत। गुर्जर महासभा ने बुधवार को भवन का भूमि पूजन किया । इस मौके पर समाज के होनहारों को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


बुधवार को अहैड़ा मार्ग स्थित गुर्जर महासभा ने गुर्जर भवन के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया । इस में बतौर मुख्य अतिथि बसपा के गढ़ से प्रत्याशी प्रशांत चौधरी रहे। इस मौके पर उन्होंने सामाजिक कुरीतियों को दूर कर शिक्षा पर ध्यान देने पर बल दिया।

 ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुर्जर ने कहा बिना शिक्षा के बिना तरक्की संभव नहीं है। शिक्षा पर ध्यान देना होगा। मेरठ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख पप्पू चौधरी समाज से एकजुट रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन


आईपीएस अधिकारी मुनेश दौझ़ा ने लोगों से बालिका शिक्षा पर ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा बेटियां भी बेटों के बराबर समाज का नाम रोशन कर रही है।

भारत केसरी वरूण पहलवान ने खेलों में भी प्रतिभागियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। गुर्जर भवन के निर्माण के लिए लोगों ने लाखों रुपये का दान दिया। 

इसमें कैप्टन राहुल धामा, मनीषा धामा, चयनित नेशनल कबड्डी खिलाड़ी शिवानी, ममता, कोमल, सिद्धार्थ धामा, दीपांशु धामा, मोहित कुमार, अंकुश कुमार, स्वीटी, पूजा, सोनू, राशि को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी अध्यक्षता डॉ. यशवीर सिंह ने की। संचालन तेजपाल बली ने किया। इस अवसर पर टीकम सिंह, श्योराज सिंह, रमन चौधरी, कपिल बंसल, करतार पहलवान, कृष्णपाल सिंह, प्रमोद धामा, भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, कृष्णपाल, सुरेंद्र, सरफाबाद, मुकेश, बाबू, श्याम सिंह, मलखान, करतार, सीताराम, रमेश चंद, अरविंद धामा, देवेंद्र आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed