{"_id":"60c101e08ebc3ec59c6b8375","slug":"guidelines-are-being-blown-away-in-the-markets-baghpat-news-mrt54187887","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में बरती जा रही लापरवाही, लोग उड़ा रहे नियमों की धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में बरती जा रही लापरवाही, लोग उड़ा रहे नियमों की धज्जियां
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोरोना संक्रमण के मामले कम होते ही लोगों ने लापरवाही बरतनी शुरू कर दी है। नगर के बाजारों में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। दुकानों पर लोग एक-दूसरे से सटकर खरीददारी करते नजर आते हैं। जिससे संक्रमण बढ़ने की आशंका है।
जिले में जून में 149 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है और सात लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद लोग संक्रमण के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। नगर के बाजारों में दुकानें खुलते ही भीड़ लगनी शुरू हो जाती है। अधिकतर दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है। दुकानदार भी ग्राहकों से नियमों का पालन नहीं करा रहे हैं। नगर के गांधी बाजार, शौकत मार्केट, पांडव रोड, यमुना रोड बाजार और पुराना कस्बा में दुकानों पर दिनभर भीड़ लगी रहती है। नगर के होलिका चौक पर लोग फलों एवं सब्जियाें के ठेलों पर एकदूसरे से सटकर खरीददारी करते हैं। सीएमओ डॉ. आरके टंडन का कहना है कि संक्रमण से बचाव के लिए गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य है। उन्होंने लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए भीड़ वाले इलाकों में न जाने व मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का आह्वान किया है।