फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Growth in the 21 departments of building outstanding electricity bills

विकास भवन में 21 विभागों पर बिजली बिल बकाया 

Thu, 29 Dec 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 29 Dec 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Growth in the 21 departments of building outstanding electricity bills
बिजली - फोटो : amar ujala
बागपत। विकास भवन के 21 कार्यालयों पर बिजली विभाग का लाखों रुपये का बिल बकाया है। इसकी जानकारी जिला विकास अधिकारी को लगी तो उन्होंने विभाग के अधिकारियों को भुगतान करने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो विद्युत आपूर्ति बंद करा दी जाएगी। 
विज्ञापन


विद्युत निगम का हर विभाग के कार्यालय पर बिजली का बिल का बकाया है। इससे विकास भवन भी अछूता नहीं है। विकास भवन के 21 कार्यालय पर विद्युत विभाग का दो माह का लाखों रुपये बकाया हो गया है। सबसे ज्यादा बकाया डीईएसटीओ, डीपीआरओ, डीएमडब्ल्यू, सीवीओ, विकलांग जन विकास विभाग, पीपीओ पर सबसे ज्यादा बकाया है। जिला विकास अधिकारी हुब लाल ने इस मामले का संज्ञान लिया तो सभी अधिकारियों को पत्र जारी करते हुए जल्द बिजली बिलों का भुगतान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस विभाग ने अपने बिलों का भुगतान कर दिया है ट्रांजक्शन रसीद जिला विकास कार्यालय के नाजिद को उपलब्ध करा दें। तीन दिन के अंदर बिजली के बिलों को जमा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी दी के बिलों का शीघ्र भुगतान नहीं हुआ तो संबंधित कार्यालयों की विद्युत आपूर्तियां बद करा दी जाएगी, जिसके जिम्मेदार खुद विभागीय अधिकारी होंगे। इस संबंध में सीडीओ जेपी रस्तोगी को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed