{"_id":"62055bcc6b03a74bc5748060","slug":"grooms-cast-their-votes-before-climbing-the-mare-baghpat-news-mrt5765492167","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोड़ी चढ़ने से पहले दूल्हों ने डाला वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोड़ी चढ़ने से पहले दूल्हों ने डाला वोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर। डगरपुर के युवक ने बृहस्पतिवार को घोड़ी चढ़ने से पहले बूथ पर जाकर मतदान किया। डगरपुर के दीपू कुमार की बृहस्पतिवार को शादी थी। बारात जाने की तैयारी चल रही थी। दीपू ने घोड़ी चढ़ने से पहले बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। इसके अलावा पिलाना के हैप्पी की सैदपुर बारात जानी थी, उसने भी पहले बूथ पर जाकर मतदान किया, उसके बाद वह बारात लेकर रवाना हुआ। संवाद
बूथों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं हुआ
बागपत/बड़ौत। विधानसभा चुनाव में बूथों पर मतदान करने के लिए आए मतदाताओं को कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं कराया गया। मतदान लाइनों में सटकर खड़े रहे। कुछ मतदान केंद्रों पर तो थर्मल स्कैनर भी नहीं मिले। बूथों पर मतदाताओं की काफी भीड़ रही। बड़ौत नगर के जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज व दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में बूथों पर सिर्फ शरीर का तापमान मापने की मशीनें तो थी, जबकि मास्क व सैनिटाइजर की कमी रही। संवाद
रैंप न होने पर दिव्यांगों को उठानी पड़ी परेशानी
बड़ौत। बौढ़ा गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में दिव्यांगों के लिए रैंप न बनाएं जाने पर दिव्यांगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रैंप न बनाने पर दिव्यांगों ने नाराजगी जताई। संवाद
विज्ञापन
पहले वोट डालने को लेकर उलझे रालोद व भाजपा के समर्थक
बड़ौत। बौढ़ा गांव में पहले वोट डालने को लेकर रालोद व भाजपा समर्थक आपसे में उलझ गए। इस दौरान उनके बीच तीखी नोकझोंक व गाली-गलौज हुई। मामला बढ़ता देख पुलिस कर्मियों ने लाठी फटकारते हुए भीड़ को वहां से दौड़ाया। संवाद