फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Grocery store robbed

मंडी के बाहर किराना की दुकान पर लूट

Fri, 24 Jun 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 24 Jun 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Grocery store robbed
लूट
बागपत के बड़ौत में बुधवार रात सुल्तान गंज मंडी के गेट पर ऑल्टो कार में सवार तीन बदमाश 30 हजार का सामान और पांच हजार रुपये की नगदी दुकानदार से तमंचे के बल पर लूटकर ले गए। शोर मचाने पर लोगों ने गाड़ी का पीछा किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए।
विज्ञापन


भगवान महावीर मार्ग सुल्तान गंज मंडी के बाहर अनिल कुमार जैन की किराना की दुकान पर बुधवार देर रात बेटा मनीष जैन बैठा था। एक सफेद ऑल्टो कार दुकान के बाहर रुकी, इसमें से तीन बदमाश निकले। उन्होंने शादी के नाम पर 30 हजार का सामान बंधवाकर गाड़ी में रखवा लिया। पैसे मांगे तो एक बदमाश ने तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी। जाते समय वे मनीष से पांच हजार रुपये की नगदी भी छीन ले गए। बदमाश गाड़ी में बैठ बिजरौल रोड की ओर फरार हो गए। 

विज्ञापन


मनीष ने शोर मचाया तो व्यापारियों ने गाड़ी का पीछा किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। अनिल जैन ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। इस वारदात को लेकर उप्र उद्योग व्यापार मंडल की बैठक वरदान जैन की अध्यक्षता में हुई। इसमें बदमाशों को शीघ्र पकड़ने की मांग की। इसमें अरुण तोमर, विपिन जैन, विवेक जैन, अनिल जैन, संजीव जैन, संजय, कमल आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी कर भाग रहे बदमाश को दबोचा
दोघट। दाहा गांव में फौजी टेंट हाउस से बृहस्पतिवार को बाइक सवार दो युवक लोहे की प्लेट चोरी कर ले गए। लोगों ने पीछा कर दाहा-बरनावा मार्ग पर पलड़ा भट्ठे के पास चोरों को घेर लिया। एक चोर मौके से फरार हो गया। जबकि एक को उन्होंने पकड़ लिया और मारपीट कर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए चोर ने अपना नाम मौसम निवासी भड़ल बताया। पुलिस ने उससे लोहे की प्लेट बरामद कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed