फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Grand reception of soldier who took iron from terrorists

बागपत: आतंकियों से लोहा लेते हुए जांबाज की आंख में घुसी ग्रेनेड की पिन, इलाज के बाद घर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

Sun, 21 Jun 2020 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 21 Jun 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Grand reception of soldier who took iron from terrorists
सेना का जवान आसिफ अली - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर में आतंकियों के साथ आठ जून को हुई मुठभेड़ में उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का रोशनगढ़ गांव का सेना का जवान आसिफ अली हैंड ग्रेनेड की पिन आंख में लगने से घायल हो गया था। दिल्ली आर्मी अस्पताल में दस दिन का इलाज कराने के बाद शनिवार को वह गांव पहुंचा तो उसका ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। आसिफ के मुताबिक वह अभी तक 30 आतंकियों को ढेर कर चुका है।

विज्ञापन


रोशनगढ़ निवासी आसिफ अली पुत्र सलीम ने बताया कि चार वर्ष पूर्व वह भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। दो वर्षों से वह कश्मीर में तैनात है। उनकी एक्शन टीम को आठ जून रात 11 बजे सूचना मिली कि कश्मीर के साफियान जिले के तिजारा गांव के एक मकान पर चार आतंकियों ने कब्जा किया हुआ। वह कंपनी के साथ मौके पर पहुंचे। उनकी आतंकियों के साथ लगभग दस घंटे तक मुठभेड़ चली।
विज्ञापन


वह एक पेड़ के पीछे पोजिशन लिए हुए था। उन्हें निशाना बनाते हुए एक आतंकी ने हैंड ग्रेनेड उनकी ओर फेंका। हैंड ग्रेनेड का पिन उनकी आंख में घुस गई, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे श्रीनगर के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो दिन के उपचार के बाद उसे आर्मी हॉस्पिटल दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में उसकी आंख का आपरेशन किया गया। यहां दस दिन के उपचार के बाद शनिवार को वह गांव लौटा है। इसकी सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने उसका जोरदार स्वागत किया। आसिफ ने बताया कि वह अब तक पांच मुठभेड़ कर 30 आतंकियों को ढेर कर चुका है। आंख में ग्रेनेड की पिन लगने से उसकी आंख को काफी क्षति हुई है। वह आंख से अच्छी तरह से देख नहीं पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed