फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Grand event on the completion of hundred years of Baragaon Parshwanath Temple

बडागांव पार्श्वनाथ मंदिर के सौ वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम का होगा आयोजन, बडागांव पार्श्वनाथ प्राचीन दिगम्बर जैन मंदिर पहु

Sun, 06 Mar 2022 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Grand event on the completion of hundred years of Baragaon Parshwanath Temple
खेकड़ा। क्षेत्र के बड़ागांव स्थित अतिशय क्षेत्र प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में पार्श्वनाथ भगवान की अतिशयकारी मूर्तियों के प्रकट होने के 100 वर्ष पूर्ण होने पर जैन संत अतिवीर सागर जी महाराज के सानिध्य में तीन दिवसीय 10 से 13 मार्च तक भव्य शताब्दी प्रकट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। संत अतिवीर सागर महाराज के बड़ागांव पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया। मंदिर प्रांगण में आयोजित धर्मसभा में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर धर्मलाभ उठाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बड़ागांव में 100 वर्ष पूर्व 1922 में भगवान पार्श्वनाथ की अतिश्यकारी मूर्ति प्रकट हुई थी। प्रभु श्री की प्रतिमा मिलने के 100 वर्ष पूर्ण होने पर 10 से 13 मार्च तक अतिशय क्षेत्र प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में शताब्दी प्रकट महोत्सव का आचार्य शांति सागर महाराज छाणी की परंपरा के संत आचार्य अतिवीर सागर महाराज के पावन सानिध्य में आयोजन होगा। रविवार को खेकड़ा से बैंडबाजे के बीच पद विहार कर बड़ागांव जैन मंदिर में पहुंचे महाराज श्री का श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

मंदिर प्रांगण में आयोजित धर्मसभा में महाराज श्री ने कहा कि बड़ागांव में प्रकट हुए श्रीजी अलौकिक और चमत्कारी हैं। उनके दर्शन मात्र से ही मनुष्य के दुख दूर हो जाते हैं। परिवार में धन धान्य की वृद्धि होती है। मंदिर के सौ वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम में देश-विदेश से जैन श्रद्धालु शामिल होंगे। इस मौके पर सुखमाल जैन, सुभाष चंद जैन, प्रभात जैन, नरेश जैन, प्रमोद जैन, त्रिलोक चंद जैन, राहुल जैन, अंकुश जैन, सुनील जैन, सुदर्शन जैन, नवीन जैन आदि श्रद्धालु शामिल हुए। प्राचीन दिगम्बर जैन मंदिर कमेटी के महामंत्री सुभाष चंद जैन ने बताया कि प्राचीन दिगम्बर जैन मंदिर के शताब्दी महोत्सव में लोकसभा स्पीकर ओम बिडला से लेकर दर्जन भर से अधिक वीआईपी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इनमें दिल्ली के सांसद पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर, सांसद प्रतापगढ़ संगमलाल गुप्ता, सांसद बागपत सत्यपाल सिंह, विधायक योगेश धामा, विजय गोयल, आरसी जैन, पवन सिंघल, मनोज सिंघल शामिल हैं। प्रशासनिक अधिकारियों में जिलाधिकारी राजकमल यादव, पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन, उपजिलाधिकारी अजय कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह, कोतवाली प्रभारी देवेश शर्मा को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed