{"_id":"581f88484f1c1bf77eb37a46","slug":"grama-troiko-enemy-insect-pests","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीटों का दुश्मन है ट्राईको ग्रामा कीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीटों का दुश्मन है ट्राईको ग्रामा कीट
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
Updated Mon, 07 Nov 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत । ट्राईको गामा कीट दुश्मन कीटों को मारकर किसानों की फसलों को सुरक्षित रखता है। किसान इसका ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करेंगे तो फसल दो गुणा तक पैदावार देगी। कीटों से ही फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान होता है।
किसानों को फसलों में रोग या कीट लगने से सबसे ज्यादा नुकसान होता है। किसानों को परेशानी में डाल देते है, क्योंकि फसलें पनपती नहीं है। पौधों को कीट नीचे से ही खाकर उसे नष्ट कर देते हैं। इसके अलावा पत्तियों को खाकर पौधों को बड़ा नहीं होने देते है। जिसे देखकर किसान समझते है भूमि में उपजाऊ नहीं रही है, लेकिन उनकी यह सोच पूरी तरह गलत भी हो सकती है। फसलों को सुरक्षित करने के लिए ट्राईको ग्रामा कीट को फसलों में सक्रिय करें। यह कीट फसलों के दुश्मन कीटों को मार देता है। इससे किसानों की फसलें भी अच्छी तरह ललहानें लगती है।
ट्राईको ग्रामा कीट किसानों का मित्र कीट है। कृषि विज्ञान केंद्र के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. एसपी सिंह ने बताया ट्राइको ग्रामा कीट किसानों को लाभ पहुंचाता है। इस कीट की पैदावार मेरठ लेब में होती है। मांग के अनुसार किसानों को दिलवाया जाता है। यह एक कार्ड होता है, जिसको फसलों की पत्तियों पर लगाया जाता है।
विज्ञापन
कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसपी सिंह ने बताया गन्ना, धान, अरहर, कपास और सब्जी की फसल में एक हेक्टेयर में पांच ट्राईको ग्रामा कीट के कार्ड लगाए जाते हैं। इसकी कीमत 225 रुपये है। मांग बढ़ने पर वह मेरठ लेब से मंगवाकर किसानों को मुहैया करा देते हैं। ट्राईको ग्रामा कीट के अड्डे पांच से दस डिग्री तापमान तक 10 से 15 दिन तक फ्रीज में सुरक्षित रहते है। इनको हमेशा ठंड वाले स्थान पर रखा जाता है। जरा भी गर्मी मिलते ही अंडे बाहर निकाल जाता है।
लैब बनने से किसानों को होगा ज्यादा फायदा
जिले में ट्राईको ग्रामा कीट की लैब बन जाए तो किसानों को इसका फायदा मिलेगा, क्योंकि मेरठ से कीट लाने के लिए किसान हिचकते हैं। कृषि वैज्ञानिक डॉ.. एसपी सिंह सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह से भी लैब बनवाने के लिए मांग कर चुके हैं। सांसद ने उन्हें जल्द कार्रवाई का भी आश्वासन दिया था।
पांच से नौ इंच के बीच होता है कार्ड
प्रयोगशाला निर्मित एक छोटा सा पांच से नौ इंच के आकार का कार्ड होता है, जिस पर ट्राईको ग्रामा प्रजाति के कीट के अंडे परजीवी चिपके होते हैं। यह कीट फसलों को हानि पहुंचाने वाले 200 से भी ज्यादा प्रकार के कीटों को नष्ट करने की क्षमता रखता है।