फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Governor Arif Mohammad Khan Questions Indecent Language in Parliament, Says Democracy Runs on Dignity, Not law

UP: संसद में अमर्यादित भाषा पर बोले राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान-अदालत में बर्दाश्त नहीं, तो संसद में क्यों?

Fri, 05 Sep 2025 04:13 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 05 Sep 2025 04:13 PM IST
सार

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बड़ौत में यज्ञशाला शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कहा कि अदालत में अमर्यादित भाषा बर्दाश्त नहीं होती, तो संसद में भी इसकी इजाजत नहीं होनी चाहिए।  

विज्ञापन
Governor Arif Mohammad Khan Questions Indecent Language in Parliament, Says Democracy Runs on Dignity, Not law
बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शुक्रवार को बागपत में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए बड़ौत पहुंचे। यहां चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में उन्होंने यज्ञशाला का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने भारतीय लोकतंत्र, मर्यादा और संसद में हो रही नारेबाजी पर बड़ा बयान दिया।आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि अदालत में कोई भी अमर्यादित भाषा या नारेबाजी बर्दाश्त नहीं की जाती, तो फिर संसद में क्यों हो। लोकतंत्र कानून से नहीं, बल्कि लोकलाज और मर्यादा से चलता है। उन्होंने कहा कि जब तक जनप्रतिनिधि इस बात का ध्यान नहीं रखेंगे, तब तक लोकतंत्र की आत्मा कमजोर होती जाएगी।

विज्ञापन


विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व सांसद सत्यपाल सिंह ने राज्यपाल के नाम और व्यक्तित्व की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि 'आरिफ' का अर्थ ही श्रेष्ठ पुरुष है, और आरिफ मोहम्मद खान अपने आचरण और विचारों से इसका परिचय भी कराते हैं।

यह भी पढ़ें:UP: बागपत में बोले राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान-मैं विद्वान नहीं, जीवनभर का विद्यार्थी हूं

कार्यक्रम में कई स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। लोगों ने राज्यपाल का स्वागत किया और उनके विचारों की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed