फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Government working for the interests of teachers: Sharma

शिक्षकों के हितों के लिए काम कर रही सरकार: शर्मा

Fri, 11 Jun 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Government working for the interests of teachers: Sharma
बड़ौत। भाजपा के विधान परिषद सदस्य (शिक्षक सीट) मेरठ सहारनपुर खंड श्रीचंद शर्मा का शुक्रवार को सैंट आरवी कान्वेंट स्कूल और नगर पालिका परिषद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के हित के लिए ही कार्य कर रही है। इस दिशा में कई महत्वपूर्ण उठाने की तैयारी है।
विज्ञापन

सैंट आरवी कान्वेंट स्कूल में डायरेक्टर अनुराग जैन, निर्देशिका चारू जैन व वनस्थली पब्लिक स्कूल की प्रबंध समिति के संजय जैन व हर्षित जैन सहित शिक्षकों ने श्री चंद शर्मा का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने स्कूल संचालकों के सामने आ रही दिक्कतों से अवगत कराया। इस अवसर पर श्रीचंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द ही शिक्षकों के हितों के लिये महत्वपूर्ण निर्णय लेने जा रही है। स्कूल संचालकों व शिक्षकों की समस्या प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। इससे पूर्व नगरपालिका में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। यहां उन्होंने कहा कि छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं का सम्मान सभी को करना है और मेहनती कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाना है। योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है। इसके बाद वे भाजपा जिला उपाध्यक्ष विरेश तोमर की कोरोना से हुई मृत्यु पर उनके परिजनों से मिले और शोक संवेदना प्रकट की। इस दौरान कुलदीप भारद्वाज, राकेश जैन, बिजेंद्र शर्मा, राजीव तोमर, यंशवीर सोलंकी, डॉ. नीरज कौशिक, पवन शर्मा, सुधीर ठाकुर, दीपक भारती, प्रमोद रठौड़ा, प्रशांत भारद्वाज, प्रभात तोमर, अमित, विजयवती पंवार, अनिरुद्ध तोमर, सत्येंद्र तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed