फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Government will have to bow down: Jayant

किसानों के दमन का कानून बनाने वाली सरकार को झुकना पड़ेगा : जयंत

Tue, 19 Jan 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Government will have to bow down: Jayant
बागपत के बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे धरने में किसानों को ? - फोटो : BARAUT
किसानों के दमन का कानून बनाने वाली सरकार को झुकना पड़ेगा : जयंत
विज्ञापन

बड़ौत के धरने में शामिल हुए रालोद उपाध्यक्ष, बोले- 26 जनवरी की परेड के लिए ताकत झोंक दें किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि किसानों के दमन का कानून बनाने वाली सरकार को झुकना पड़ेगा। किसानों का आंदोलन एकता, संयम और अनुशासन के साथ चल रहा है, लेकिन सरकार से किसान सावधान रहें। यह आंदोलन देश में नई राजनीतिक चेतना पैदा करेगा। 26 जनवरी की परेड में ताकत झोंक दें।
बड़ौत में किसानों के बीच पहुंचे जयंत चौधरी ने कहा कि किसानों का खून गरम हो चुका है और वे समस्याओं का निराकरण चाहते हैं। कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्हें ठंड लग गई है, वे अपने रूम से बाहर नहीं निकलते, बस ट्वीट करते हैं। आंदोलन में 70 से ज्यादा किसान मर चुके हैं, लेकिन सरकार को चिंता नहीं है। बड़ौत में सर्वसमाज का धरना है, किसी राजनीतिक स्वार्थ से धरना नहीं दिया जा रहा है। इसलिए यदि कोई भाजपा नेता, विधायक, कार्यकर्ता आना चाहे, तो धरने पर बड़ा दिल कर आ सकता है। धरने पर आकर देख लें कि यहां किसान हैं या नहीं। और जाकर अपने सांसद, मंत्री, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को बताएं। नए कृषि कानून को वापस लेने की बात किसानों की ओर से जरूर करें। जो किसान के काम नहीं आ सकता, वह देश के क्या काम आएगा। जयंत ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के नाम पर वोट बटोरने वाले और चंदा मांगने वाले अन्नदाता की हालत भी देखें। पंचायत की अध्यक्षता दरियाव सिंह बड़ौली ने की और संचालन जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट जयवीर सिंह तोमर व विक्रम आर्य ने किया।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह तोमर, चौबीसी खाप चौधरी सुभाष सिंह, थांबेदार ब्रजपाल सिंह, थांबेदार यशपाल सिंह, थांबेदार जयपाल सिंह, आचार्य बलजोर सिंह आर्य, विक्रम सिंह आर्य, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र प्रधान, संजीव मान, पूर्व प्रमुख सतेंद्र मलिक, विश्वास चौधरी, विकास प्रधान बाछौड़, सुबोध राणा, सभासद आशुतोष तोमर, मास्टर सुरेश राणा, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, जिला पंचायत सदस्य विराज तोमर, सुबोध राणा, अरुण तोमर बॉबी, अश्वनी तोमर, वीरेंद्र मास्टर गुराना, मोहित मुखिया, विकास मलिक एडवोकेट, जयवीर सिंह एडवोकेट, सभासद रेणु तोमर, सुरेश पाल बिजरौल, प्रियवत राणा, विपिन तोमर ढिकाना, रणवीर सिंह ढिकाना, पूर्व विधायक अजय कुमार, राजू तोमर सिरसली, यशवंत तोमर, सागर तोमर एडवोकेट, गौरव बड़ौत, संजीव चौधरी, दरियाव सिंह, सुमेर आर्य, शरद तोमर, बसंत तोमर, संजय चन्ना, रविन्द्र हट्टी, चिराग चौधरी, वेदपाल पंवार एडवोकेट, मनोज, सुधीर, रामकुमार चेयरमैन, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने के रजिस्टर में नाम नहीं तो टिकट नहीं : जयंत चौधरी
जयंत चौधरी ने कहा कि वह धरने पर एक रजिस्टर दे रहे हैं। रजिस्टर में रालोद कार्यकर्ताओं का काम दर्ज होगा। धरने पर कौन-कौन रालोद कार्यकर्ता और नेता किसानों के बीच आकर सहयोग कर रहा है, यह भी दर्ज होगा। इस रजिस्टर को देखकर ही टिकट दिए जाएंगे। किसानों से पूछा कि जिन नेताओं का रजिस्टर में नाम नहीं होगा, क्या आप उन्हें प्रधान, चेयरमैन और विधायक के रूप में देखना चाहेंगे। किसानों ने ‘नहीं’ में जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed