{"_id":"5818e52a4f1c1bac31436bc9","slug":"government-will-ensure-cent-percent-payment-to-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को शत प्रतिशत भुगतान कराना सुनिश्चित करेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को शत प्रतिशत भुगतान कराना सुनिश्चित करेगी सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह
Updated Wed, 02 Nov 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना मूल्य निर्धारण राज्य समिति की बैठक में किसानों द्वारा बढ़ते लागत मूल्य के दृष्टिगत मिलों में गन्ने का न्यूनतम रेट 400 रुपये प्रति कुंतल करने और बकाया गन्ना मूल्य भुगतान तुरंत किए जाने के साथ ही 15वें दिन भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की गई। बैठक में मिलगेट पर घटतौली का मामला भी उठाया गया।
प्रदेश भर के गन्ना प्रतिनिधियों और चीनी मिल प्रतिनिधियों की गन्ना आयुक्त विपिन कुमार द्विवेदी के साथ बैठक में किसान प्रतिनिधियों ने गन्ने का रेट 400 रुपये प्रति कुंतल कराने समेत कई मुद्दे उठाए।
उन्होंने कहा कि लाभकारी मूल्य दिलाने की दिशा में सरकार काम करें। सहारनपुर के राकेश गुर्जर ने कहा कि गन्ना लागत बढ़ने के कारण किसान लगातार बर्बादी की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने न्यूनतम गन्ना मूल्य 400 रुपये प्रति कुंतल किए जाने, बकाया भुगतान करने और भुगतान हरेक पखवाड़े में किये जाने की मांग की।
विज्ञापन
अन्य वक्ताओं ने भी उक्त मांगों के साथ ही मिल गेट पर होने वाली घटतौली का मामला उठाया, जिस पर चीनी एवं गन्ना आयुक्त विपिन कुमार द्विवेदी ने किसानों को आश्वस्त किया कि किसानों को त्वरित भुगतान के साथ ही घटतौली हर सूरत में रोकी जाएगी। यहां तक कि किसानों का उत्पीड़न करने वाली मिल के प्रबंधकों को भी नहीं बख्शा जाएगा।