{"_id":"6199358d2b091a29484f7fbb","slug":"government-will-also-accept-other-demands-of-farmers-dheeraj-ujjwal-baghpat-news-mrt5655711160","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की अन्य मांग भी मानेगी सरकार, रालोद खड़ा साथ: धीरज उज्ज्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की अन्य मांग भी मानेगी सरकार, रालोद खड़ा साथ: धीरज उज्ज्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगरौली गांव में बैठक आयोजित कर कृषि कानून वापसी की घोषणा को किसानों की जीत बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल ने मांगरौली गांव में शनिवार को आयोजित बैठक कहा कि कृषि कानून वापस लेने की घोषणा किसानों की जीत है। अब सरकार को किसानों की अन्य मांग भी पूरी करनी चाहिए। जिनमें एमएसपी को कानून दर्जा, मुकदमे वापसी, आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को शहीद का दर्जा दिए जाने आदि शामिल हैं।
प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल ने कहा कि यदि सरकार इन मांगों को पूरा नहीं करती है तो किसानों को ओर संघर्ष करना है। रालोद किसानों के संघर्ष में हर समय साथ रहा है और आगे भी रहेगा। भाजपा सरकार ने किसान आंदोलन को दमनकारी नीति से समाप्त करना चाहा परंतु किसानों ने एकजुट होकर संघर्ष किया। स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह ने सरकार के रवैय्ये को देखते हुए राकेश टिकैत को फोन करके ताकत देने का कार्य किया था। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिह खुद किसानों के धरने पर गए और किसानों की पंचायत कर आंदोलन को बढ़ाने में सहयोग किया। इस दौरान राजू तोमर सिरसली, इमरान त्यागी, हनीफ त्यागी, कालूराम त्यागी, पप्पू मुखिया, संजीव प्रधान, अलीमुद्दीन, मुकेश त्यागी, श्रीनिवास त्यागी, बबलू शर्मा, डॉ. सुशील कुमार, अलीशेर, कृष्ण त्यागी, नरेंद्र त्यागी, सोहनवीर आदि मौजूद रहे।