{"_id":"61a7b567734b796bf862c01d","slug":"government-will-accept-all-demands-of-farmers-till-december-4-naresh-tikait-baghpat-news-mrt567176416","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार चार दिसंबर तक किसानों की सभी मांग मान लेगी: नरेश टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार चार दिसंबर तक किसानों की सभी मांग मान लेगी: नरेश टिकैत
विज्ञापन
बागपत के भगवानपुर नांगल गांव में किसान गतलान सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते भाकियू के राष्ट्?
- फोटो : BAGHPAT
किसान आंदोलन में शहीद हुए गलतान सिंह की पुण्यतिथि पर मौजिजाबाद नांगल पहुंचे थे भाकियू अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट (बागपत)। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों की मांग मानकर सरकार ने अच्छा कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कृषि कानून वापस लेने की मांग को पूरा कर दिया है तो पराली जलाने का कानून भी वापस हो गया है। अब सरकार चार दिसंबर तक किसानों की अन्य मांगे भी मान लेगी।
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बुधवार को मौजिजाबाद नांगल में किसान आंदोलन में शहीद हुए गलतान सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। भाकियू नेताओं, राजनीतिक लोगों के अलावा किसानों ने गलतान सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि सरकार अब किसानों की सभी मांग मान रही है और चार दिसंबर को सभी मांग मान ली जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिवारों को मुआवजा व सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए। इस तरह ही गलतान सिंह के परिवार को मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, राजेंद्र सिंह, रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी, जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह तेवतिया, जिला पंचायत सदस्य बसंत तोमर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहीसूदीन, राजपाल शास्त्री, संजीव राठी, नरेश डायरेक्टर, अरविंद राठी, रामछैल पंवार आदि मौजूद रहे।