फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Government suppressing poisonous liquor game: Lallu

जहरीली शराब के खेल को दबा रही सरकार : लल्लू

Sat, 19 Sep 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Government suppressing poisonous liquor game: Lallu
चांदीनगर के चमरावल गांव में पीड़ित परिवार के लोगो से घटना की जानकारी लेते कांग्रेस के प्रदेश अध्? - फोटो : BAGHPAT
जहरीली शराब के खेल को दबा रही सरकार : लल्लू
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पहुंचे चमरावल
पीड़ितों का हाल जाना, भाजपा सरकार पर साधा निशाना
अमर उजाला ब्यूरो
चांदीनगर (बागपत)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा सरकार जहरीली शराब के खेल को दबाने में जुटी है। सात लोगों की मौत के बाद भी निष्पक्ष जांच नहीं की गई। जहरीली शराब के खेल में सफेदपोशों का हाथ है। सड़क से लेकर विधानसभा तक यह मुद्दा उठाया जाएगा।
चमरावल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ित परिवारों का हाल जाना। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में बड़े सफेदपोशों को बचाया जा रहा है। बागपत के साथ अन्य जिलों में शराब का अवैध कारोबार होता है, जिसमें बड़े-बड़े सफेदपोशों का हाथ है। चमरावल में छह लोगों की अवैध शराब से मौत हो जाती है और सरकार, शासन-प्रशासन इसे दबाने में लगा है। दो लोगों का पोस्टमार्टम किया गया और उनकी रिपोर्ट के साथ भी छेड़छाड़ की गई। प्रदेश सरकार को इस घटना के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करनी चाहिए थी। पीड़ित परिवारों को न्याय मिलना चाहिए। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। कांग्रेस पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करेगी। लल्लू ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इस दौरान पूर्व विधायक पंकज मलिक, जिलाध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी, वकील अहमद, राकेश शर्मा, वीरेंद्र सिंह गुड्डू, सेवादल के अनिल देव त्यागी, शक्ति सिंह, कृष्ण और नईमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने ली जानकारी
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने मामले की जानकारी ली है और वह इस पर नजर बनाए हुए हैं। कांग्रेस पीड़ितों के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक पर सवार होकर पहुंचे लल्लू
कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी ने बताया कि पुलिस ने गांव की घेराबंदी की थी, जिस कारण प्रदेश अध्यक्ष पुलिस को चकमा देकर बाइक पर सवार होकर गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed