{"_id":"6043bd428ebc3ee61b334b2e","slug":"government-should-solve-the-problems-of-teachers-soon-baghpat-news-mrt528550234","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की समस्याओं का जल्द समाधान करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की समस्याओं का जल्द समाधान करे सरकार
विज्ञापन
बागपत। नगर के श्री यमुना इंटर कॉलेज में शनिवार को आयोजित शिक्षक सम्मेलन में शिक्षक दल के नेता सुरेश त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं होने तक संघ चैन से नहीं बैठेगा। आठ मार्च को प्रदेश के विद्यालयों में शिक्षा अधिनियम अभिकरण की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अप्रैल 2005 के पूर्व चयनित शिक्षक, जिन्होंने इसके बाद कार्यभार ग्रहण किया है सरकार ने उनकी पेंशन खत्म कर दी है। इसके विरोध में प्रदेश के शिक्षक एकजुटता के साथ जवाब देंगे। एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सरकार शिक्षकों की उपलब्धियों में कटौती कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महामंत्री इंद्रासन ने कहा कि सरकार ने शिक्षकों का शोषण करने के लिए शिक्षा अधिनियम अभिकरण पारित किया है। सभी विद्यालयों में आठ मार्च को अधिनियम की प्रतियां जलाकर विरोध किया जाएगा। वहीं, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह ने शिक्षक नेताओं को शिक्षकों की पेंशन, वेतन और सामूहिक बीमा के प्रकरणों के बारे में जानकारी दी।
जिलाध्यक्ष उमेश चौहान ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण करने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डायट प्राचार्य विनय कुमार गिल व जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार ने शिक्षक नेताओं को शिक्षकों के प्रकरणों का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, प्रधानाचार्य मुकेश राज शर्मा, बल्लम सिंह शर्मा, मीडिया प्रभारी मुकेश राज शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा, रविदत्त शर्मा, डॉ. राधेश्याम सिंह, त्रिलोकीनाथ, शैलेंद्र शर्मा, धनश्याम शर्मा, मनोज पंवार, नवीन कुमार, जितेंद्र, आदेश गुप्ता, मनोज मौजूद रहे।